महासमूंद संस्कार न्यूज़ / महासमुंद वार्ड न 19 पंचशील नगर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में आज एनीमिया के विषय में जानकारी दी गई । देवसंस्कृति शाला के प्रधानपाठक कुबेरगिरी गोश्वामी के उपाथिति में किशोर बालक किशोरी बालिकाओं को महिला एवम बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक स्वरूपा भोई व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा ने एनीमिया के विषय में जानकारी दी की अगर किसी के शरीर में 10ग्राम से हिमोग्लोबिन कम है तो वह एनिमिक स्तर में आता है इसके मुख्य लक्षण आंखो के नीचे हथेली का पीला होना सासो का जल्दी जल्दी फूलना कमजोरी लगना सुस्त लगना भूख न लगना चिड़चिड़ापन होना।इसे कैसे दूर करे इस पर भी जानकारी दी गई की आयरन टेबलेट खाना है पालक अंकुरित चना मूंग गुड खाना है पर्याप्त रूप से पानी पीना है नीद भरपूर लेना है । जानकारी देने के बाद स्कूल के बालक बालिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसका मुख्य नारा एनीमिया को दूर भगाना है संतुलित आहार खाना है। सही पोषण छत्तीसगढ़ रौशन नारा के साथ वार्ड भ्रमण किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और साहिका और स्कूल के बालक बालिकाएं उपस्थित थी।
