आपदा में लोगों की मदद कैसे करें बच्चों ने सीखा अभनपुर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 31, 2022

आपदा में लोगों की मदद कैसे करें बच्चों ने सीखा अभनपुर





अभनपुर संस्कार न्यूज़/ आपदा न्यौता देकर नही आती कब कहाँ कौन सी आपदा आ जाए ये कोई नही जानता इसलिए हमें हर आपदा से बचने के लिए और लोगों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए इसी सोच के साथ विद्यालयींन बच्चों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं विद्यालय के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया की स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अभनपुर एवं शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय अभनपुर में संयुक्त रूप से बच्चों को  आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं इस क्रम मे एन.डी.आर.एफ. की टीम ने पूरे समय अनेक आपदाओं जैसे कोई भी दुर्घटना में प्राथमिक उपचार कैसे करें,यदि किसी व्यक्ति के हाथ या पैर मेन फेक्चर हो जाए या बहुत गंभीर चोट लगी हो तो ऐंबुलेंश के आने तक कैसे सुरक्षित रखा जाए कुछ दूरी तक घायल व्यक्ति को कैसे लेकर जाए,घर मे बच्चें या बड़े किसी के गले मे कोई वस्तु अटक जाए तो उसे कैसे निकाला जा सकता हैं, घरेलू एल.पी.जी. गैस से सबसे अधिक दुर्घटनाए होती हैं जिसमे गैस लिंकेज या गैस टंकी में आग लग जाने पर टकीं को फटने से कैसे बचाएँ यदि घटना हो गई हैं तो कौन-कौन सी सावधानी अपनानी चाहिए, बाढ़ आने की स्थिति में कोल्ड्रिंक के बाटल का उपयोग करे लाइफ़ जैकेट कैसे बनाए , ऐंबुलेंश तक पेसेंट को पहुचाने के लिए स्टेचर कम्बल या चादर से भी बनाया जा सकता हैं ,आग लगने पर आग पर कैसे क़ाबू पा सकते इन सभी विषयों पर डेमो के साथ बच्चों के बीच आपदा प्रबंधन के अनेक तरीक़ों को दिखाया गया इस वर्क्शाप में एन.डी.आर.एफ. से इंस्पेक्टर एस.के.त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर अभिशेख मिश्रा,नर्सिंग असिस्टेंट कैलाश कनवा,हेड कांस्टेबल एस.डडसेना, बी.के.तिवारी,मदन,बी.के.नाथ,राहुल राणा एवं जी.एस.चौधरी ने प्रस्तुति दिए विद्यालय के लगभग 180 बच्चों के साथ विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू. , व्याख्याता खेमराज कुम्भकार, दिलीप पांडेय, सुजाता सिंह,अनन्या सेन,इति ,सुप्रिया के साथ समस्त स्टाफ़ की उपस्थिति रही