विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के कर कमलो से संपन्न हुआ
पिथौरा संस्कार न्यूज़ /नगर पंचायत पिथौरा मे छतीसगढ शासन की योजना अंतर्गत सरकारी सस्ती जेनेरिक दवाई दुकान का विधिवत उद्धाटन आज शासकीय अस्पताल मे बसना विधानसभा के विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के कर कमलो से संपन्न हुआ इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा की छतीसगढ सरकार की सोच हर जन को बेहतर स्वस्थ सुविधा के साथ उचित मूल्य पर दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करना है ।माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल जी ने आज पुरे छतीसगढ के लिए चलता फिरता अस्पताल (बसो मे इलाज सुविधा) को भी हरी झंडी दिखा कर प्रदेश के हर विकास खंड नगर निगम पालिका पंचायत के लिए रवाना किया गया है ।हमारी सरकार बेहतर ईलाज को घर पहुच सेवा के द्वारा कर रही है ।सरकार जनता हित के लिए हर संभव कार्य करने को कृत संकल्पित है जो जनहित मे और हम सबका दायित्व बनता है कि सरकार की योजना का लाभ हर नागरिक को मिले इसके लिए हम सबको एक जुट होकर जन जन तक छतीसगढ सरकार की योजनाओं को पहुंचा कर लाभ दिलाना है ।इस मौके पर माननीय विधायक ने जी ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खेल मैदान 28 लाख नगर पंचायत मे गौठान निर्माण 24 लाख बाजार परिसर मे पसरा चबूतरा निर्माण 12 लाख बजट के कार्यो का भूमिपूजन कर विकास कार्यो का शुभारंभ किया इस शुभ अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक श्री आत्मा राम यादव सहित नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलप्रित सिंह खनूजा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री अनंत वर्मा जी विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा जी शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेम लाल सिन्हा जी अजय नंद काशीराम शर्मा अरविंदर छाबड़ा नरेद् सेन आकाश महांती नंदू राजपूत पार्षद द्रय खीरू पटेल तरूण पाडे राजू लोकेश ध्रुव सिनहा सहित टेकू साहू फिरोज खान कनक तिवारी गुलशन अनुज अग्रवाल लोकेश कमलेश कौशल रोहिल्ला भूषण आदि कांग्रेसी जन उपस्थित थे
