बीआरसी बीआरसी खरसिया में हुआ दिव्यांग आकलन शिविर में हुआ दिव्यांग आकलन शिविर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 15, 2022

बीआरसी बीआरसी खरसिया में हुआ दिव्यांग आकलन शिविर में हुआ दिव्यांग आकलन शिविर

खरसिया । जिलाधीश भीमसिंह के निर्देश पर मंगलवार को बीआरसी भवन में दिव्यांग आकलन शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांग आकलन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एचएन केसरी के द्वारा भेजी गई चिकित्सकों की टीम में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. श्यामजीत किंडो फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. चक्रधर पटेल ऑडियोलॉजिस्ट एवं डॉ. अर्जुन बहरा नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल रहे। जिन्होंने शिविर में उपस्थित होकर 24 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए यूनिक आईडी बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज पूर्ण किए। विकासखंड खरसिया के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 24 दिव्यांग बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बच्चों के स्वास्थ्य का भली-भांति परीक्षण किया। वहीं उनका आवश्यक उपचार कर आवश्यक यंत्रों का मशवरा दिया। साथ ही बताया कि चयनित दिव्यांग बच्चे जिला चिकित्सालय से सहायक यंत्र तथा सामग्रियां प्राप्त करने हेतु चिन्हांकित कर लिए गए हैं। दिव्यांग शिविर में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए. के.भारद्वाज, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रदीप साहू, बीआरपी समावेशी शिक्षा की विशेष उपस्थिति रही। वहीं दिव्यांग शिविर में उपस्थित दिव्यांग बच्चों एवं पालकों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।