कलेक्टर ने आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश महासमुंद - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 15, 2022

कलेक्टर ने आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश महासमुंद




अब प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन दोपहर 1ः00 बजे से 2ः00 बजे तक होगा


महासमुंद संस्कार न्यूज़/ जिला स्तरीय आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, प्रतिनिधि मंडलों ने अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन किया। आज के जनदर्शन में राशन कार्ड, वनाधिकार पट्टा, आरबीसी 6-4, नल जल योजना, आर्थिक सहायता राशि, अनुकम्पा नियुक्ति, भू-अर्जन राशि, भूमि बंटवारा संबंधित समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए। जनदर्शन में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। अब जन चौपाल प्रत्येक मंगलवार को यानि 22 मार्च से दोपहर 1ः00 बजे से 2ः00 बजे तक होगा। आज के जनदर्शन में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने लोगों की समस्याओं और शिकायतें सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री ओ.पी. कोसरिया, डॉ. नेहा कपूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुलकर, एसडीएम श्री भागवत जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे