बागबाहरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के अगुवाई मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा बागबाहरा ब्लॉक के लगभग 30 गांवों मे अभी तक इस महीने का पीडीएस योजना अंतर्गत लाभार्थियों को राशन सामग्री का वितरण नहीं होने के खिलाफ बागबाहरा एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार रमेश कुमार मेहता को सौंपकर तत्काल राशन सामग्री वितरण करने की मांग किया गया । भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के हितैषी होने का ढोंग करता रहा है । लेकिन कांग्रेस सरकार मे महीने के आधे दिन बीत जाने के बावजूद अब तक राशन सामग्री का वितरण नही होने से लाभार्थियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड रहा है । लाभार्थियों को अपने परिवारों के पेट भरने के लिए ज्यादा पैसा देकर बाहर से चावल खरीदना पड रहा है । जल्द ही अगर राशन का वितरण लाभार्थियों को नही किया गया तो भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा । भाजयुमो द्वारा ज्ञापन सौपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू , अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य किशून पाटले, महामंत्री द्वय हरमीत बग्गा , सत्तू ताण्डी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण ताण्डी , मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा तुकाराम चंद्राकर , मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ध्रुव , भाजयुमो उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर दुबे , वरिष्ठ नेता रमेश पटेल ,सरपंच भेखराम चंद्राकर , सरपंच अंजोर सिंह ध्रुव ,मीडिया प्रभारी तुलसी यादव , महामंत्री नितेश पाण्डेय , शिवा साहू , पंकज जैन आदि भाजपा जन उपस्थित रहे ।
मार्च 15, 2022
Home
महासमुंद#
भाजयुमो ने लाभार्थियों को राशन सामग्री का वितरण नहीं होने के खिलाफ बागबाहरा एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भाजयुमो ने लाभार्थियों को राशन सामग्री का वितरण नहीं होने के खिलाफ बागबाहरा एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Tags
# महासमुंद#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
महासमुंद#
लेबल:
महासमुंद#