पिथौरा । भगवान राम से जुडे़ प्रतीकों का सांस्कृतिक पहचान के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार ग्रामपंचायत परिसर पिरदा में 'ग्रामपंचायत स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के निर्देशक कृष्ण कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में क्षेत्र की नौ मानस मण्डलियों ने भाग लिया,जिसमें मर्यादा मानस मण्डली तरेकेला,मानस परिवार तरेकेला बी,सुधा मानस मण्डली भस्करापाली,रामचण्डी मानस मण्डल झगरेनडीह,तुलसी मानस मण्डली साईं सरायपाली, मोर भुंईया मानस मण्डल साईं सराईपाली,श्रीराम मानस मण्डल बिजेमाल,सत्संगी परिवार भोजपुरी एवं मया तरंग मण्डली भतकुण्डा ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। सेक्टर स्तरीय आयोजन के नोडल अधिकारी मोतीलाल मालेकर(सहायक विकास विस्तार अधिकारी), वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार, स्थानीय सरपंच आतराम चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी अनीष दानी एवं बाबा सफेद गिर निणार्यक मण्डल के रूप में शामिल रहे। प्रतियोगिता में स्थानीय जनपद सदस्य अता दानी, तरेकेला क्षेत्र की जनपद सदस्य लक्ष्मीबाई ओमप्रकाश पारेश्वर,सरपंच गण श्रीमती सिदार(तरेकेला),नेमीचन्द्र प्रधान (झगरेनडीह) सन्तराम चौहान ( सरायपाली) सुनील चौधरी (उपसरपंच, बरेकेल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने मे गुलाब सामल(करारोपण अधिकारी) रमोला ठाकुर (सचिव) सहित परमेश्वर चतुर्वेदी, नंदसाय बरिहा,संकीर्तन बरिहा,महादेव भोई सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। पिरदा में मंगलवार हाट-बाजार का दिन होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।
मार्च 16, 2022
Home
पिथौरा#
छतीसगढ़ में भगवान राम के प्रति अगाध श्रद्धा ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित
छतीसगढ़ में भगवान राम के प्रति अगाध श्रद्धा ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#