इंसान सृष्टि की सर्वोत्कृष्ट कृति है। परंतु बिना गुरू के कोई इंसान सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाता : एसडीएम - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 16, 2022

इंसान सृष्टि की सर्वोत्कृष्ट कृति है। परंतु बिना गुरू के कोई इंसान सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाता : एसडीएम

संस्कार न्यूज़ पिथौरा । माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में विकासखण्ड पिथौरा में निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एफएलएन समिति के गठन के विषय में चर्चा बैठक का आयोजन जनपद सभागार पिथौरा में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा श्रीमती ऋतु हेमनानी ने कहा कि इंसान सृष्टि की सर्वोत्कृष्ट कृति है। परंतु बिना गुरू के कोई इंसान सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाता | जीवन के हर पहलू पर योगदान देने वाले की छाप दिखाई देता है। राष्ट्र निर्माण के लिए हमें अपने अनुभवों को साझा करते हुए ईमानदारी से टीमवर्क के रूप में कार्य करना है । समग्र शिक्षा महासमुंद के जिला परियोजना अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच एवं गहन चिंतन से विकासखण्ड पिधौरा मे कुशल नेतृत्व के मार्गदर्शन में नई ऊंचाईयों को छूते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त होगा । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री प्रधान जी ने कहा कि इंसान जीवन भर सीखता है आवश्यकता पड़ने पर हमेशा पंचायत विभाग सहयोग के लिए तत्पर रहेगा । हमे सुझावों पर अमल करते हुए दिये गये एजेंडा पर कार्य करना है । विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के. के. ठाकुर ने निपुण भारत कार्यक्रम पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी विभागों के समन्वय एवं सहभागिता से हमें नींव को मजबूत बनाना है | बैठक में एफएलएन समिति का गठन करते हुए विभिन्न एजेंडा पर चर्चा किया गया जिसमें पंचायतों के माध्यम से पालकों की जागरूकता, शाला प्रबंध समिति के सदस्यों को बैठकों में आमंत्रित करना, स्कूली बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करना बालवाडी से कक्षा तीसरी तक बच्चों के लिए 2026 तक एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार करना तथा पीएलसी सेंटर तैयार करना यथा समुदाय का पुस्तकालय वाचनालय इत्यादि तैयार करना प्रमुख एजेंडा थे । 100 दिन भाषाई एवं गणितीय कौशल अभियान में बच्चों के सीखने के रिपोर्ट की जानकारी विकासखण्ड के नोडल अधिकारी अंतर्यामी प्रधान द्वारा दिया गया। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र गुप्ता, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश देवांगन मंडल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग यू. के. दास संकुल समन्वयक बालाराम  दीवान जिला पीएलसी के सदस्य संतोष साहू, राजाराम पटेल, लेखराम देवांगन, भोजराज प्रधान तरुवर कोसरिया एवं विवेक दीक्षित उपस्थित थे । महिला एवं बाल विकास विभाग से सुश्री मीना लाल एवं अंगना में शिक्षा की नोडल अधिकारी श्रीमती जितेश्वरी साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विकासखण्ड स्रोतकेन्द्र समग्र शिक्षा के समन्वयक अतुल प्रधान द्वारा किया गया | उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके सहयोग से हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है ।