पिथौरा/ भारतीय जनता पार्टी पिथौरा मण्डल में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण प्रारंभ करने के लिए पिथौरा भाजपा कार्यसमिति की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया
वही भाजपा मंडल पिथौरा की बैठक के बाद विक्की सलुजा और जतिन ठक्कर को 50000/-का आजीवन सहयोग निधि काटने का काम दिया गया था जिन्होंने अपनी जवाबदारी का निर्वहन करते हुए मात्र 45 मिनट के अंदर में 50000/- रुपए प्रीतराम सूर्य एवं आशीष शर्मा के पास नगद जमा किया गया।