सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बागबाहरा में ऑपरेशन (सिजेरियन)से हुए जुड़वा बच्चे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 12, 2022

सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बागबाहरा में ऑपरेशन (सिजेरियन)से हुए जुड़वा बच्चे



बागबाहरा संस्कार न्यूज़/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा जो कभी सीजेरियन (डिलीवरी)के मामले मे रिफर सेंटर माना जाता था उस हॉस्पिटल में बी एम ओ डॉ कुरवंशी के मार्गदर्शन में डॉ रेवेंद्र देव साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ व शिशुरोग विशेषज्ञ व स्टाफ के द्वारा लगातार नार्मल व ऑपरेशन से डिलीवरी कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा जो कि महासमुंद जिले में एक नया कीर्तिमान रच रहा।

ज्ञात हो कि अगर प्राइवेट हॉस्पिटल में सीसेरियन ऑपरेशन कराया जाए तो करीब 50,000/- (पचास हजार रुपये) का खर्च आता है जो किसी गरीब व सामान्य परिवार के लिए इस राशि को देना मतलब वर्षभर की कमाई लगाने बराबर है।

आज के इस महंगाई के दौर में बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी एम ओ से लेकर डॉक्टर व स्टाफ नर्स तक पूरी लगन व मेहनत से कम सुविधा में भी सीसेरियन ऑपरेशन कर जच्चा बच्चा को सुरक्षित कर रहे है। और सबसे बड़ी बात ये निःशुल्क हो रहा है।

ज्ञात हो कि जबसे बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ रेवेंद्र देव साहू ने स्त्री रोग विशेषज्ञ का पदभार संभाला है और सीसेरियन ऑपरेशन शुरू किया तबसे छत्तीसगढ़ के राजधानी सहित अन्य जिले के लोग भी पूरे विश्वास से यहां सीसेरियन हेतु पहुच रहे है  और सुरक्षित सीसेरियन होने के बाद खुशी खुशी मरीज व उनके परिवार वापस डॉक्टरों को दुवाएं देते व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था के तारीफो कर रहे है। उसीक्रम में दिनांक-10/3/2022 को डॉक्टरों द्वारा एक ऐसा सीसेरियनऑपरेशन किया गया जिसमे बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीम द्वारा ऑपरेशन से दो जुड़वा बच्चो को सुरक्षित निकाला गया ये बागबाहरा के लिए गौरव की बात है और सबसे बड़ी बात ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर रेवेंद्र देव साहू ग्राम -मोंगरापाली से है जो हमारे क्षेत्र के लिए और गौरव की बात है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए अलका नरेश चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने पूरी टीम को बधाई प्रेषित किए हैं