खरसिया| संस्कार न्यूज़/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था की घोषणा की गई तो प्रदेश के कर्मचारियों के साथ खरसिया के शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई खरसिया के द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठन के सदस्यों को आमंत्रित कर 10 मार्च को शहीद नंदकुमार पटेल चौक खरसिया में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद प्रकट करते हुए कर्मचारियों ने हर्ष जताते हुए एक दूसरे को गुलाल, फूल माला, मिठाई खिलाते हुए उत्साह मनाते हुए पुनः मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त करते दीनबंधु जायसवाल, लोकेश्वर राठौर, मुनेन्द्र शर्मा, शशिकुमार बंजारा, राजू सारथी चंन्द्र कुमार राठिया, दुर्गा मरावी, श्याम जायसवाल, छतराम पटेल, अनिल भारद्वाज, कुंजबिहारी, धनेश्वर, सीमा, सवित्री, अशोक, टेकराम, देवेन्द्र, मोती लाल, लीलाधर सहित सैकड़ों कर्मचारियों उपस्थित रहे|
वही इस मौके पर ब्लॉक संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष दीनबंधु जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुराना पेंशन बहाली को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए बुढ़ापे का सहारा बताया नवीन पेंशन की गारंटी नहीं थी उन्होंने समस्त कर्मचारियों के तरफ से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को ह्रदय से आभार व्यक्त किए।।