भाजपा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की आवश्यक बैठक संपन्न हुई महासमुंद
महासमुंद संस्कार न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जिले की सोशल मीडिया प्रभारी शांतनु सिन्हा आईटी सेल प्रभारी सौरभ कौतु, जिले के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रभारी तथा बिलासपुर संभाग प्रभारी अरुण साहू मंचस्थ रहे। इस दौरान आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की जिला पदाधिकारी एवं मंडलों से आए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देकर योजना बनाई गई इस दौरान सोशल मीडिया वालंटियर संपर्क सह प्रमुख गोपी कन्नौजे को प्रमोट करते हुए सोशल मीडिया का जिला सह संयोजक बनाया गया।
बैठक में आईटी सेल महासमुंद जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय, सोशल मीडिया जिला संयोजक नवीन साव, आईटी सेल सह संयोजक गणेश निषाद, सोशल मीडिया नव नियुक्त सह संयोजक गोपी कन्नौजे, आकाश पांडे, सोमेश दावड़ा, शिव राठौर, अमित साहू, मनोज यादव, श्रीकांत शर्मा, राहुल साहू, युवराज सिंह राजपूत, रोशन, अजय नंद, योगेंद्र सिदार, सुरोतीलाल लकड़ा, सत्यप्रकाश साहू, रामेश्वर साहू, पवन चक्रधारी, श्रीमती हुलसी चंद्राकर, आशीष पांडे, जयादित्य प्रताप सिंह सहित आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जिले और मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।