उर्स पाक के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बावनकेरा मजार में जाकर सभी क्षेत्रवासियों के लिए दुआ मांगी महासमुंद
महासमुंद संस्कार न्यूज़ /उर्स पाक का महीना चल रहा है। महासमुंद जिला के ग्राम बावनकेरा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर चादर चढ़ाते हैं और खुशहाली के लिए दुआ मांगते हैं। ग्राम बावनकेरा में उर्स मेले का आयोजन किया गया था जिसमें डॉ रश्मि चंद्राकर पहुंच कर जिला वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दुआ मांगी एवं अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम बावनकेरा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला ग्राम है जहां पर कोई भी त्यौहार मेला का आयोजन होता है उसे सभी मिलकर एक साथ हर्षोल्लास से मनाते हैं। इसका साक्षात उदाहरण हमारा बावनकेरा का यह उर्स पर्व है जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई भाई चारे के साथ मिलजुल कर मनाते हैं यही प्रार्थना है कि हमारा यह भाईचारा एवं प्रेम सदा ऐसा ही बना रहे
इस आयोजन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, रहीम खान , गुलजार खान, अनीश खान, जलील खान, श्रीमती ममता चंद्राकर, यासमीन बेगम ,एवं समस्त कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।