आजादी के अमृत महोत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंर्तगत आयोजित शिविर हेतु जिले के स्काउट गाइड नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प हेतु हरियाणा के लिए रवाना महासमुंद
गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट
महासमुन्द संस्कार न्यूज़/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नेशनल हेडक्वाटर द्वारा नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प, एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हेतु कैम्प का आयोजन दिनांक 24 से 28 फरवरी तक हरियाणा के गदपुरी में किया गया है। उक्त शिविर में महासमुन्द जिले से 08 सीनियर स्काउट्स व रोवर्स एवं 08 सीनियर गाइड्स व रेजर्स जिला संगठन आयुक्त कमल लुनिया एवं लता वैष्णव गाइडर व विकासखण्ड सचित महासमुन्द के मार्गदर्शन में शिविर में हिस्सा लेने रवाना हुए है। समस्त प्रतिभागियों को जिला प्रशिक्षण संस्थान महासमुन्द से संघ के जिलाध्यक्ष दाउलाल चन्द्राकर एवं जिला मुख्य आयुक्त ऐतराम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीता टोंडेकर विकासखण्ड उपाध्यक्ष, एम. पी. साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, हीना ढालेन सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला सचिव रामकुमार साहू एल.टी. मधु शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चन्द्राकर, जिला सहसचिव तुलेन्द्र सागर, सुरेन्द्र मानिकपुरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे, डी बसंत साव, हिरेन्द्र कुमार साहू, विद्या दुबे आदि उपस्थित थे।