एडीप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण शिविर पिथौरा
शिविर में 73 पात्र दिव्यांग जनों को कुल 216 सामग्री वितरण किया गया
गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ आज दिनाँक 23-2-22022 को एडीप योजना अंतर्गत दिव्यागजनों के लिए कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का वितरण शिविर जनपद पंचायत पिथौरा ब्लॉक के हितग्राहियों के लिए ग्राम पंचायत भवन लाखागढ़ पिथौरा में आयोजित किया गया उक्त शिविर में 73 पात्र दिव्यांग जनों को कुल 216 सामग्री का वितरण किया। जिसमें सामग्रियों में ट्रायसायकल-24, व्हीलचेयर 10, बैसाखी 20 रोलेटर 07, कृत्रिम पैर 27, स्मार्टफोन 01, छड़ी 02, ब्रेलकीट 02, एमआर कीट 06, कैलीपर 20, स्मार्ट फोन 1, छड़ी 02, बेल किट 02,एम आर किट 06, गले का पट्टा 01,एल्बो क्रच 16, कुल 216 सामग्री वितरण किया गया।
यह वितरण शिविर समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती संगीता सिंह, नोडल अधिकारी श्री वृंदावन पटेल, ए. पी. द्विवेदी, राकेश धीवर तथा जनपद पंचायत के अधिकारी कार्मचारी श्री दिनेश दीक्षित, उमेश दीक्षित, समाज शिक्षक संगठक श्री सुखचरण चतुर्वेदी, हीरामणि यादव, रेशम भारती, हरिहर यदु, विनय गाडीयां, विश्राम निषाद, जेपी अवस्थी, तुलाराम पटेल, राम अवतार ध्रुव, कैलाश कोसरिया, संजय निषाद के सहयोग से हुआ।
यह वितरण जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग, श्री प्रेम सिन्हा शितला समाज अध्यक्ष ,नगर पंचायत पार्षद राजू सिन्हा, सरपंच प्रियंजन कोसरिया उपसरपंच पंचराम मटिया के हाथों से हुआ