किसानों ने एनएच 53 पर किया चक्काजाम आक्रोशित किसानों को नियंत्रित करने भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात महासमुंद - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

फ़रवरी 25, 2022

किसानों ने एनएच 53 पर किया चक्काजाम आक्रोशित किसानों को नियंत्रित करने भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात महासमुंद

किसानों ने एनएच 53 पर किया चक्काजाम आक्रोशित किसानों को नियंत्रित करने भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात महासमुंद




किसान आंदोलन में भाजपा के तमाम बड़े नेता पहुंचे




गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट





महासमुंद संस्कार न्यूज़ /महासमुंद जिले में किसानों को यूरिया खाद की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है, लिहाजा विपक्षी दल भाजपा ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को नेशनल हाईवे 53 पर झलप में भाजपाइयों और किसानों ने  हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है । आक्रोशित किसानों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। हम आपको बता दें कि इससे पहले ही ग्राम सिंघनपुर में किसानों ने एकदिवसीय आंदोलन कर प्रशासन को चेताया था। जहां प्रशासन की ओर से खाद उपलब्ध कराने की सहमति बनने के बाद किसानों ने चक्का जाम वापस ले लिया था लेकिन आज झलक में फिर से किसानों द्वारा यूरिया खाद की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग उठाई जा रही है और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।



 गौरतलब है कि इन दिनों रवि फसल के लिए किसानों को खाद की आवश्यकता पड़ रही है और किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। लिहाजा किसान सड़कों पर उतर आए हैं। यूरिया खाद की किल्लत अब राजनीति कर रंग लेना चालू कर दिया है। लिहाजा महासमुंद जिले के तमाम भाजपा के बड़े नेता की चक्काजाम आंदोलन में किसानों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।