संस्कार न्यूज डेस्क :- छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश संगठन मुख्यालय छात्रावास भवन श्री राम जानकी मंदिर केंद्रीय कार्यालय को का भिलाई जिला दुर्ग (छ. ग. )में प्रदेश संगठन द्वारा समस्त आजीवन सदस्य जिला पदाधिकारी गण क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व पदाधिकारी गण व प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में आम सभा का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2022 दिन रविवार प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया गया है।
जिसमें सामाजिक संगठन की मजबूती सामाजिक जनगणना व आगामी प्रदेश संगठन निर्वाचन परीचर्चा किया जाएगा ।
उपरोक्त बैठक की जानकारी छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप निषाद ने जानकारी देते हुए समाज के सभी आजीवन सदस्य, जिला पदाधिकारी गण , क्षेत्रीय अध्यक्ष गण व पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों तथा प्रबुद्ध जनों से उक्त दिनांक को बैठक में शामिल होने की अपील किया गया है।