विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे संसदीय सचिव।
गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ :- तेंदूकोना क्षेत्र में बहुत दिनों से एक बैंक की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। साथ ही किसानों को लेनदेन के लिए क्षेत्र से दूर स्थित शाखाओं की ओर भटकना पड़ता था जो कल से खत्म हो जाएगी। बता दें बहु प्रतीक्षित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम कल छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक द्वारिकाधीश यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम संपन्न।
इस उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा होंगे साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षीय आसंदी पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव विराजमान रहेंगे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे संसदीय सचिव साथ ही संसदीय सचिव विधानसभा क्षेत्र के अन्य विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए क्षेत्र के दौरे में रहेंगे। सर्वप्रथम संसदीय सचिव श्री यादव तेंदूकोना पहुंचेंगे जहां तेंदूकोना में खुल रहे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का उद्घाटन श्री यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा । तत्पश्चात वह ग्राम कसहीबाहरा प्रस्थान करेंगे जहां आयोजित यादव समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।