sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 28, 2026

सेवा संकल्प के 25 वर्ष: 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर 200 चित्रों की प्रदर्शनी, विधायक योगेश्वर ने किया सम्मानित*

सितंबर 28, 2026

_महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।_ सेवा संकल्प अभियान 'सेवा और सपना के 25 वर्ष' के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय "मेरे सपनों का भारत" राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन रविवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की कल्पना और विचारों में ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक तस्वीर है। कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थी देश के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

_वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति_

समारोह में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, सेवा संकल्प अभियान संयोजक राहुल चंद्राकर, संदीप दीवान, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, एपीसी धन्वन्तरि सिन्हा, अजय भोई, संदीप घोष, निधि लोकेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपसिंह दीवान, आनंद साहू, पार्षद मनीष शर्मा, नानू भाई एवं विद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

_200 से अधिक चित्रों की लगी प्रदर्शनी_

प्रतियोगिता में विकासखंड के सभी 38 संकुलों से चयनित 200 से अधिक मनमोहक व विचारोत्तेजक चित्रों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। भाषण प्रतियोगिता में नन्हें वक्ताओं ने "मेरे सपनों का भारत" विषय पर अपने प्रगतिशील और ओजस्वी विचार रखे।

गौरतलब है कि विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर से जोन और फिर जोन से विकासखंड स्तर पर किया गया है। विकासखंड स्तर पर विजेता रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थी अब जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कृत किया गया।

आयोजन में इनका रहा योगदान_

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह बंजारा, सहायक बीईओ तारिका कुंजाम, हीना ढालेंन, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, प्राचार्य डॉ. संध्या चंद्राकर सहित चित्रकला प्रभारी आशीष साहू, भारती सोनी, भाषण प्रभारी डोंगर सिंह टंडन, सरिता लहरें, सुरेश पटेल, हेमलाल टोंडेकर, नीरज साहू एवं संचालन टीम खेमिन साहू, अनिल ढीढी, सुरेंद्र चंद्राकर, पवन साहू, मनोज साहू सहित सभी 38 संकुल समन्वयकों का सराहनीय योगदान रहा।

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में जिले के विद्यार्थियों और नागरिकों को नवाचार दिखाने का अवसर

सितंबर 28, 2026

 सेवा संकल्प अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

चयनित विजेताओं को मिलेगा 10 लाख रुपये का पुरस्कार

महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने आयोजित इस गतिविधि में जिले के स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, युवा एवं अन्य आम नागरिक अपने अभिनव विचारों के साथ राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज वेबसाइट https://sevainnovationchallenge.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज की गतिविधियों के संचालन के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को जिला नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को सहयोगी एवं समन्वय विभाग के रूप में नामांकित किया गया है।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को महाराष्ट्र जोन के अंतर्गत रखा गया है। चैलेंज में निर्धारित 10 सेक्टर में से किसी भी विषय से संबंधित अपने नवाचार आइडिया के साथ विद्यार्थी एवं आम नागरिक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। चयनित विजेताओं को 10 लाख रुपए तक की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। महाराष्ट्र जोन के लिए कुल 50 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में वितरित की जाएगी।

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7587724731, 9174025266 एवं 7987379574 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्वच्छता ही सेवा : स्वच्छ भारत अभियान 6.0 के तहत नरैया तालाब में चला महा स्वच्छता अभियान

सितंबर 28, 2026

 डाक विभाग और बंच ऑफ फुल एनजीओ ने किया श्रमदान, दी स्वच्छता की शपथ

रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। स्वच्छ भारत अभियान 6.0 के तहत छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल एवं डाक संभाग रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के ऐतिहासिक नरैया तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। तालाब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर कचरा हटाया गया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने का संदेश दिया गया।

इस स्वच्छता अभियान में बंच ऑफ फुल एनजीओ की टीम ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर श्रमदान किया।

अभियान में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सहायक निदेशक श्री एन. के. राजपाल ने स्वयं श्रमदान कर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि "स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देना चाहिए।"

अंत में सभी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है - आइए मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर रायपुर बनाएं।"

पद नहीं, सेवा से मनाया जश्न : जिला महामंत्री बनते ही शुभम सिंघल पहुंचे अनाथ आश्रम, बच्चों संग बांटी खुशी*

सितंबर 28, 2026

 जगदीशपुर में राशन, नाश्ता वितरण और पौधरोपण कर दिया पर्यावरण मित्रता का संदेश*

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन महासमुंद के नवनियुक्त जिला महामंत्री एवं मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने पद मिलने की खुशी को सेवा के रूप में मनाकर युवा नेतृत्व की मिसाल पेश की है।

आमतौर पर बड़े पद मिलने पर पार्टी और जश्न का दौर चलता है, लेकिन शुभम सिंघल ने अपनी नई पारी की शुरुआत जगदीशपुर स्थित अनाथ आश्रम से की। वे मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के साथियों के साथ आश्रम पहुंचे और बच्चों के लिए राशन एवं दैनिक उपयोगी सामग्री भेंट की।

इस दौरान मंच के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सक्रिय सदस्य दीपक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल ने बच्चों के लिए विशेष नाश्ते और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की और सभी के साथ बैठकर भोजन साझा किया।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरक क्षण पौधरोपण रहा। आश्रम परिसर में _पर्यावरण मित्र_ का संदेश देते हुए सघन वृक्षारोपण किया गया। शुभम सिंघल व साथियों ने बच्चों के हाथों से भी पौधे लगवाए और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर शुभम सिंघल ने कहा कि "समाज जब किसी युवा को नेतृत्व का अवसर देता है तो जश्न ऐसा होना चाहिए जिससे समाज का कल्याण हो। यह छोटा सा प्रयास है ताकि अन्य युवा भी अपनी खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ बांटें।"

इस पुनीत कार्य में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

अरेकेल के शिक्षक प्रेमचंद साव को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, राज्य शिक्षा आयोग अध्यक्ष ने किया सम्मानित

 कलिंगा यूनिवर्सिटी में 125 नवाचारी शिक्षकों का हुआ सम्मान, अरेकेल विद्यालय का बढ़ा मान

बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल के शिक्षक प्रेमचंद साव को नवाचारी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है। राजधानी रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य शैक्षिक संगोष्ठी में राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुधीर गौतम ने उन्हें सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

यह आयोजन एम.डी. एजुकेशन सोसाइटी सरायपाली व शिक्षा सारांश मासिक पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में कलिंगा यूनिवर्सिटी के सहयोग से हुआ। इसमें प्रदेश भर के 125 से अधिक नवाचारी शिक्षकों का चयन कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित शिक्षकों में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल के प्रेमचंद साव के साथ प्रतिभा त्रिपाठी, आरती ठाकुर, सरविंद सिदार, मुकेश कुमार साहू, त्रिलोक कुलदीप, अनिता चौधरी, उत्तरा कुमार चौधरी सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे।

विद्यालय में किए जा रहे हैं अनोखे नवाचार*

प्रेमचंद साव 2017 से विद्यालय में 'बाल दर्पण' वॉल मैगजीन, विज्ञान का पिटारा, बाल संसद, नाटक आधारित विज्ञान शिक्षण, कविता आधारित शिक्षण और डॉ. सी.वी. रमन बाल विज्ञान परिषद जैसी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। इससे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल नवाचारी शिक्षण का मॉडल बन गया है।

समारोह की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने की। मंच पर भूमि बिल्डकॉन के प्रमोद डेहरी व राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त डॉ. अनिल कुमार प्रधान भी उपस्थित रहे।

via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_28.html
September 28, 2026 at 07:46AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_758.html
September 28, 2026 at 07:51AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_237.html
September 28, 2026 at 08:51AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_368.html
September 28, 2026 at 09:51AM

दिल्ली विश्वविद्यालय में पिथौरा के लाल का परचम, रामजस कॉलेज में पहली बार में ही केंद्रीय पार्षद बने गुलशन पटेल*

सितंबर 28, 2026

 तिलजनपुर के युवा ने बढ़ाया जिले का मान

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। पिथौरा ब्लॉक के छोटे से गांव तिलजनपुर के युवा गुलशन पटेल ने दिल्ली जैसे महानगर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहली बार चुनाव लड़कर उन्होंने केंद्रीय पार्षद (Central Councillor) के पद पर शानदार जीत दर्ज की है।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है। गुलशन पटेल के पिता गणेश पटेल ने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली भेजा था, जहां गुलशन ने पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति में भी कदम रखा और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

पहली बार में ही केंद्रीय पार्षद बनना उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

गुलशन की इस सफलता से ग्राम तिलजनपुर सहित पूरे पिथौरा ब्लॉक और महासमुंद जिले में हर्ष का माहौल है। परिवार, गांव और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।