sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 19, 2026

मेरे सपनों का भारत" थीम पर बच्चों ने कैनवास पर उकेरे सपने, ड्राइंग प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

सितंबर 19, 2026

 बम्हनी हायर सेकेंडरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, डीएमसी-एपीसी ने किया बच्चों की कला का अवलोकन

*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित "मेरे सपनों का भारत" कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता एवं भविष्य के सपनों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया।

बच्चों ने विकसित भारत, स्वच्छ भारत, डिजिटल भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने सपनों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा।

कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु जिला मीडिया प्रभारी (DMC) रेखराज शर्मा, एपीसी धनवंतरी सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा एवं सीएसी मनोज साहू विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की सराहना की।

इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों से "मेरे सपनों का भारत" विषय पर संवाद करते हुए उनके सपनों, लक्ष्यों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करने तथा शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

अधिकारियों ने कहा कि, "बच्चों के सपनों को पंख तब मिलते हैं, जब उन्हें सही दिशा, उचित अवसर और निरंतर प्रोत्साहन मिलता है। आज का छोटा-सा सपना आने वाले कल की बड़ी उपलब्धि का आधार बन सकता है।"

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गैमून सिंह कागजी, व्याख्याता दिलेश्वरी ध्रुव, मीनाक्षी पांडे, कुंती पटेल, अनीता जांगड़े, वंदना शुक्ला, सविता गायकवाड़, आशा कोसरिया, मधुलिका यादव, रितेश जोशी, उमेश्वरी ध्रुव, उमेन्द्र वैष्णव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पिथौरा की अंजलि विहार कॉलोनी में दुर्गा उत्सव और रास-गरबा की तैयारी शुरू, भूमिपूजन के साथ हुआ शुभारंभ

सितंबर 19, 2026

इस नवरात्रि अंजलि विहार बनेगा भक्ति और गरबा का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र - भव्य पंडाल और लाइट-डेकॉरेशन की रहेगी धूम

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /पिथौरा नगर के अंजलि विहार कॉलोनी में इस नवरात्रि भक्ति और उल्लास का अलौकिक संगम देखने को मिलेगा। अंजलि विहार कॉलोनी दुर्गा उत्सव एवं रास-गरबा समिति द्वारा आगामी मां दुर्गा उत्सव एवं भव्य रास-गरबा महोत्सव के आयोजन को लेकर शनिवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पंडित नरेश शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कराया गया। भूमिपूजन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ एक आकर्षक और विशाल पंडाल बनाया जाएगा, जहां श्रद्धालु नौ दिनों तक मां की आराधना कर सकेंगे। साथ ही रास-गरबा के लिए विशेष मंच और लाइट डेकोरेशन की व्यवस्था की जा रही है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अंजलि विहार का रास-गरबा महोत्सव पिछले वर्षों में पिथौरा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा है और इस बार इसे और भी भव्य रूप दिया जाएगा। नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और गरबा-डांडिया भी विशेष आकर्षण रहेंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में समिति के प्रमुख संरक्षक आत्माराम यादव, अध्यक्ष पुनीत सिन्हा सहित वरिष्ठ सदस्य उमेश दीक्षित, राजेंद्र सिन्हा, राजेश मिश्रा, अनिल सोई, रमेश सिन्हा, गुरुचरण सिंह सलूजा, यू.के. दास, सुभाष अग्रवाल, अमृत पटेल, मनीष (मोनू) अग्रवाल, रामकृष्ण मने, गौतम साहू, कुलजीत आजमानी, टिकेन्द्र प्रधान, राजेश भोई, टेकू साहू, आकाश सिन्हा, विनोद सिन्हा, राम उजाला, परमेश्वर डड़सेना, ओम सिन्हा, विनय गाड़िया एवं आर.के. पंडा सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित, अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर - वेद प्रकाश गोयल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सितंबर 19, 2026

 अंबिकापुर अग्रकुंभ में दिखी समाज की एकता, पिथौरा अध्यक्ष ने कहा - महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत

देखें विडियो

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /महाराजा अग्रसेन जयंती पर शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के निर्णय से अग्रवाल समाज में हर्ष का माहौल है। अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल ने इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

पिथौरा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल ने कहा कि, "अग्रसेन जयंती पर अवकाश की घोषणा केवल एक छुट्टी नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं और आस्था का सम्मान है। इस निर्णय से समाज के सभी वर्गों को महाराजा अग्रसेन की जयंती को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि, "महाराजा अग्रसेन का जीवन हमें सेवा, सहयोग, समानता और परोपकार का संदेश देता है। उन्होंने एक रुपया और एक ईंट की अवधारणा से समाजवाद और सहयोग की मिसाल पेश की थी। उनके आदर्श आज भी हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अवकाश घोषित होने से हमारी नई पीढ़ी भी उनके विचारों और सिद्धांतों से और अधिक गहराई से जुड़ पाएगी।"

अपने बयान में वेद प्रकाश गोयल ने जानकारी दी कि वे हाल ही में अंबिकापुर में आयोजित ऐतिहासिक अग्रकुंभ कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए थे। उन्होंने बताया, "अंबिकापुर अग्रकुंभ में प्रदेशभर से अग्रबंधुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। वहां समाज की एकता, सेवा कार्यों, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। यह आयोजन समाज को एक नई दिशा देने वाला रहा।"

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए मैं अग्रवाल समाज पिथौरा की ओर से माननीय मुख्यमंत्री  का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। शासन का यह निर्णय निश्चित रूप से सराहनीय है।"

तिलंजनपुर में सनातन की गूंज: स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से संपन्न, एकता और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

 खंड अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान और जिला सत्संग प्रमुख गणेश राम साहू ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, मातृशक्ति सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद*

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर रिपोर्ट।/पिथौरा विकासखंड ग्राम तिलंजनपुर, खंड भगत देवरी, प्रखंड पिथौरा में स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खंड अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान एवं जिला सत्संग प्रमुख गणेश राम साहू रहे। अपने संबोधन में गणेश राम साहू ने स्थापना दिवस और जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की गतिविधियों, सामाजिक और धार्मिक जागरूकता तथा समाज को एकजुट रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा -* "ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि ये समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का काम करते हैं। सभी को सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में सनातन संस्कृति और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*

श्री नरेश कुमार पंडा, मुकुत राम चौहान, भागवताचार्य पंडित श्री देवराज मिश्रा, आनंद पंडा, घनश्याम यादव, नित्यानंद प्रधान, गजानंद पटेल, मोहित राम पंडा, सरपंच श्री कमल बरिहा, उसत राम चौधरी, जागेश्वर नायक, मनोज मिश्रा, ललित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और ग्रामीण जन।

via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_19.html
September 19, 2026 at 12:05PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_629.html
September 19, 2026 at 12:51PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_407.html
September 19, 2026 at 01:51PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_796.html
September 19, 2026 at 02:51PM