तिलंजनपुर में सनातन की गूंज: स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से संपन्न, एकता और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 19, 2026

तिलंजनपुर में सनातन की गूंज: स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से संपन्न, एकता और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

तिलंजनपुर में सनातन की गूंज: स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से संपन्न, एकता और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
तिलंजनपुर में सनातन की गूंज: स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से संपन्न, एकता और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

 खंड अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान और जिला सत्संग प्रमुख गणेश राम साहू ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, मातृशक्ति सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद*


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर रिपोर्ट।/पिथौरा विकासखंड ग्राम तिलंजनपुर, खंड भगत देवरी, प्रखंड पिथौरा में स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खंड अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान एवं जिला सत्संग प्रमुख गणेश राम साहू रहे। अपने संबोधन में गणेश राम साहू ने स्थापना दिवस और जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की गतिविधियों, सामाजिक और धार्मिक जागरूकता तथा समाज को एकजुट रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा -* "ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि ये समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का काम करते हैं। सभी को सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में सनातन संस्कृति और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*

श्री नरेश कुमार पंडा, मुकुत राम चौहान, भागवताचार्य पंडित श्री देवराज मिश्रा, आनंद पंडा, घनश्याम यादव, नित्यानंद प्रधान, गजानंद पटेल, मोहित राम पंडा, सरपंच श्री कमल बरिहा, उसत राम चौधरी, जागेश्वर नायक, मनोज मिश्रा, ललित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और ग्रामीण जन।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_19.html
September 19, 2026 at 12:05PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_629.html
September 19, 2026 at 12:51PM