sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 06, 2026

गड़बेड़ा में यादव समाज का बड़ा आयोजन - मुख्य अतिथि मुकेश यादव बोले, कृष्ण के कर्मयोग को अपनाओ*

 राउत नृत्य और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, मटकी फोड़ बना आकर्षण

देखें विडियो

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पिथौरा विकासखंड पिथौरा के ग्राम गड़बेड़ा में यादव समाज एवं सर्व समाज के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम होते ही आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे राउत नर्तक दल के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-मांदल की थाप पर नाचते-गाते ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और चौक-चौराहों पर बंधी मटकियों को फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

*मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने दिया एकता का संदेश -*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव* ने सभा को संबोधित करते हुए कहा - 

"भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ही हमारे जीवन के आधार हैं। इस संसार में दो ही नाम हैं, राम कहो या कृष्ण। हमारे देश के दो महानायक रहे हैं जिनका जीवन आदर्श युगों-युगों तक मानवता को दिशा देता रहेगा। हमें उनके बताए सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए।"_

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन केवल पर्व नहीं, बल्कि गांव की एकता और संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम हैं। अपने उद्बोधन के बाद उन्होंने कबीर का दोहा सुनाया और राउत दल के साथ खुद भी नृत्य करने लगे, जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।

अतिथियों ने रखे विचार -*

सभाध्यक्ष बुंदाबाई नायक ने कहा कि कृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हम आदर्श ग्राम की कल्पना को साकार कर सकते हैं। विशेष अतिथि उमेश दीक्षित ने कहा कि भारत संस्कृति प्रधान देश है, जहां हर अवसर पर सत्यानारायण कथा और रामायण जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं। उपसरपंच मोहित यादव ने समग्र ग्राम विकास की बात कही, वहीं सरपंच प्रतिनिधि लोकनायक ने कहा कि अधर्म बढ़ने पर भगवान अवतार लेते हैं। पूर्व उपसरपंच महेश्वर उर्फ चीनी भाई पटेल ने कहा कि निरंतर होने वाले धार्मिक आयोजनों से ही गांव में एकता बनी रहती है।

*ये रहे उपस्थित -*

कार्यक्रम में द्वारिका यादव (समाज अध्यक्ष), लालाराम नाग, लकेश साहू, शिक्षक नरेंद्र पटेल, माधव लाल साहू, राधेश्याम पटेल, श्रीमती विमला धृतलहरे, रूकसार बेगम सहित रामचरण यादव, बरबारी यादव, छबी यादव, नारायण यादव, परमानंद यादव, प्रीत यादव, रामजी यादव, गौरी प्रसाद, तिजऊ यादव, गेंदराम यादव, जुगल किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन भगवान दास यादव और टीकाराम पटेल ने किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_06.html
2026-09-06T06:31:38+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_234.html
2026-09-06T06:51:35+05:30

मोंहदा में पदस्थ प्रधान पाठक शिक्षक डिगम साहू का शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान

सितंबर 06, 2026

जिला साहू संघ ने 280 शिक्षकों को किया सम्मानित, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू रहे मुख्य अतिथि*

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन कर्मा सदन महासमुंद में किया गया। इस गरिमामय समारोह में समाज के 280 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मोंहदा में पदस्थ प्रधान पाठक *डिगम लाल साहू* को मुख्य अतिथि *पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू*, सभाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष *प्रोफेसर ढालूराम साहू* सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान के बाद अपने उद्बोधन में डिगम साहू ने कहा कि जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा शिक्षकों के लिए आज तक के इतिहास में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को प्रतिवर्ष भगवान वेद व्यास, जो महाभारत ग्रंथ के रचयिता हैं, के जन्मदिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

सम्मान प्राप्त होने पर डिगम साहू ने जिला साहू संघ अध्यक्ष प्रोफेसर ढालूराम साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू, देवेन्द्र साहू, महामंत्री नंदकुमार साहू, डॉक्टर तरुण साहू एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

गड़बेड़ा में यादव समाज का बड़ा आयोजन - मुख्य अतिथि मुकेश यादव बोले, कृष्ण के कर्मयोग को अपनाओ*

सितंबर 06, 2026
गड़बेड़ा में यादव समाज का बड़ा आयोजन - मुख्य अतिथि मुकेश यादव बोले, कृष्ण के कर्मयोग को अपनाओ*

 राउत नृत्य और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, मटकी फोड़ बना आकर्षण

देखें विडियो

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पिथौरा विकासखंड पिथौरा के ग्राम गड़बेड़ा में यादव समाज एवं सर्व समाज के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम होते ही आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे राउत नर्तक दल के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-मांदल की थाप पर नाचते-गाते ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और चौक-चौराहों पर बंधी मटकियों को फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

*मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने दिया एकता का संदेश -*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव* ने सभा को संबोधित करते हुए कहा - 

"भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ही हमारे जीवन के आधार हैं। इस संसार में दो ही नाम हैं, राम कहो या कृष्ण। हमारे देश के दो महानायक रहे हैं जिनका जीवन आदर्श युगों-युगों तक मानवता को दिशा देता रहेगा। हमें उनके बताए सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए।"_

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन केवल पर्व नहीं, बल्कि गांव की एकता और संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम हैं। अपने उद्बोधन के बाद उन्होंने कबीर का दोहा सुनाया और राउत दल के साथ खुद भी नृत्य करने लगे, जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।

अतिथियों ने रखे विचार -*

सभाध्यक्ष बुंदाबाई नायक ने कहा कि कृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हम आदर्श ग्राम की कल्पना को साकार कर सकते हैं। विशेष अतिथि उमेश दीक्षित ने कहा कि भारत संस्कृति प्रधान देश है, जहां हर अवसर पर सत्यानारायण कथा और रामायण जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं। उपसरपंच मोहित यादव ने समग्र ग्राम विकास की बात कही, वहीं सरपंच प्रतिनिधि लोकनायक ने कहा कि अधर्म बढ़ने पर भगवान अवतार लेते हैं। पूर्व उपसरपंच महेश्वर उर्फ चीनी भाई पटेल ने कहा कि निरंतर होने वाले धार्मिक आयोजनों से ही गांव में एकता बनी रहती है।

*ये रहे उपस्थित -*

कार्यक्रम में द्वारिका यादव (समाज अध्यक्ष), लालाराम नाग, लकेश साहू, शिक्षक नरेंद्र पटेल, माधव लाल साहू, राधेश्याम पटेल, श्रीमती विमला धृतलहरे, रूकसार बेगम सहित रामचरण यादव, बरबारी यादव, छबी यादव, नारायण यादव, परमानंद यादव, प्रीत यादव, रामजी यादव, गौरी प्रसाद, तिजऊ यादव, गेंदराम यादव, जुगल किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन भगवान दास यादव और टीकाराम पटेल ने किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_06.html
2026-09-06T06:31:38+05:30

गड़बेड़ा में यादव समाज का बड़ा आयोजन - मुख्य अतिथि मुकेश यादव बोले, कृष्ण के कर्मयोग को अपनाओ*

सितंबर 06, 2026

 राउत नृत्य और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, मटकी फोड़ बना आकर्षण

देखें विडियो

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पिथौरा विकासखंड पिथौरा के ग्राम गड़बेड़ा में यादव समाज एवं सर्व समाज के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम होते ही आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे राउत नर्तक दल के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-मांदल की थाप पर नाचते-गाते ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और चौक-चौराहों पर बंधी मटकियों को फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

*मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने दिया एकता का संदेश -*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव* ने सभा को संबोधित करते हुए कहा - 

"भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ही हमारे जीवन के आधार हैं। इस संसार में दो ही नाम हैं, राम कहो या कृष्ण। हमारे देश के दो महानायक रहे हैं जिनका जीवन आदर्श युगों-युगों तक मानवता को दिशा देता रहेगा। हमें उनके बताए सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए।"_

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन केवल पर्व नहीं, बल्कि गांव की एकता और संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम हैं। अपने उद्बोधन के बाद उन्होंने कबीर का दोहा सुनाया और राउत दल के साथ खुद भी नृत्य करने लगे, जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।

अतिथियों ने रखे विचार -*

सभाध्यक्ष बुंदाबाई नायक ने कहा कि कृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हम आदर्श ग्राम की कल्पना को साकार कर सकते हैं। विशेष अतिथि उमेश दीक्षित ने कहा कि भारत संस्कृति प्रधान देश है, जहां हर अवसर पर सत्यानारायण कथा और रामायण जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं। उपसरपंच मोहित यादव ने समग्र ग्राम विकास की बात कही, वहीं सरपंच प्रतिनिधि लोकनायक ने कहा कि अधर्म बढ़ने पर भगवान अवतार लेते हैं। पूर्व उपसरपंच महेश्वर उर्फ चीनी भाई पटेल ने कहा कि निरंतर होने वाले धार्मिक आयोजनों से ही गांव में एकता बनी रहती है।

*ये रहे उपस्थित -*

कार्यक्रम में द्वारिका यादव (समाज अध्यक्ष), लालाराम नाग, लकेश साहू, शिक्षक नरेंद्र पटेल, माधव लाल साहू, राधेश्याम पटेल, श्रीमती विमला धृतलहरे, रूकसार बेगम सहित रामचरण यादव, बरबारी यादव, छबी यादव, नारायण यादव, परमानंद यादव, प्रीत यादव, रामजी यादव, गौरी प्रसाद, तिजऊ यादव, गेंदराम यादव, जुगल किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन भगवान दास यादव और टीकाराम पटेल ने किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सितंबर 05, 2026

IGNITE पिथौरा विद्यालय में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नरेश नायक ने किया प्रेरित

सितंबर 05, 2026

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /गौरव शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय IGNITE पिथौरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) द्वारा शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आदरणीय श्री नरेश कुमार नायक रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्राथमिक शाला SMC अध्यक्ष मोहितराम सिन्हा और माध्यमिक शाला अध्यक्ष बोधराम पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक खगेश्वर डड़सेना एवं युवा वैज्ञानिक-पत्रकार गौरव चंद्राकर उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन*

मुख्य अतिथि नरेश कुमार नायक ने शिक्षकों को कर्तव्यों का बोध कराते हुए अपने परिवार का उदाहरण देकर विद्यार्थियों को तल्लीनता से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मोहितराम सिन्हा ने कबीर के दोहे के माध्यम से गुरु-शिष्य के आत्मीय संबंधों पर प्रकाश डाला।

संकुल समन्वयक खगेश्वर डड़सेना ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए शानदार आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और शिक्षकों को मर्यादित एवं विभागीय नियमों के अनुसार कर्तव्य निर्वहन की बात कही।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति*

बाल कैबिनेट प्रमुख लक्ष्य गौतम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृतांत और शिक्षक दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने गीत, कविता और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्राओं कंचन पटेल एवं संध्या ठाकुर ने किया।

*शिक्षकों का हुआ सम्मान*

प्रभारी प्रधान पाठक पुष्पकांत साहू ने शिक्षक की गरिमा पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ शिक्षिका मनमीत कौर खनूजा, गुरप्रीत कौर नामदेव और वेदेश्वर प्रसाद जोशी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान SMC द्वारा सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कौशल, निष्ठा और समर्पण के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक योगेश कुमार यदु ने किया। इस अवसर पर जयंती पटेल, अंशु अवस्थी, सूर्यकांत कोसरिया सहित बड़ी संख्या में पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सरकारी स्कूल ने रचा इतिहास : धरमपुर के सहायक शिक्षक रिंकल बग्गा को राज्य शिक्षक पुरस्कार*

सितंबर 05, 2026

हर घर ब्लैकबोर्ड' से लेकर AI तक, नवाचार से बदली प्राथमिक शिक्षा की तस्वीर

*बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* विकासखंड बागबाहरा के शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुर (स) ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक *रिंकल बग्गा* का चयन *राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026-27* के लिए हुआ है। उनके चयन से पूरे विद्यालय परिवार और बागबाहरा अंचल में खुशी की लहर है।

स्कूल बना नवाचार का मॉडल*

धरमपुर प्राथमिक शाला अब सिर्फ एक सरकारी स्कूल नहीं, बल्कि नवाचार का केंद्र बन चुका है। रिंकल बग्गा ने NEP 2020 के उद्देश्यों को जमीन पर उतारा है। उनकी सबसे चर्चित पहल *'हर घर ब्लैकबोर्ड'* रही, जहां बच्चों के घर के बाहर ही ब्लैकबोर्ड लगाकर पढ़ाई को रोजमर्रा की आदत बनाया गया।

विद्यालय में *सामुदायिक पुस्तकालय, रीडिंग कॉर्नर, प्रिंट-रिच क्लासरूम, विज्ञान का पिटारा, STEM और ICT लैब* जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। बच्चों में पढ़ने की आदत और वैज्ञानिक सोच को प्रयोगों के माध्यम से बढ़ाया जा रहा है।

पर्यावरण और संस्कार की पाठशाला*

स्कूल में यूथ एवं ईको क्लब, किचन गार्डन, हर्बल गार्डन, पौधरोपण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान के जरिए बच्चों को पर्यावरण से जोड़ा जा रहा है। सामुदायिक सहयोग से खेल मैदान का भी विकास किया गया है।

*AI से पढ़ाई हुई आसान*

रिंकल बग्गा ने AI टूल्स, डिजिटल वीडियो, ई-कंटेंट और नवाचारी TLM का उपयोग कर पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि खेल बना दिया है। उनका लक्ष्य केवल सिलेबस पूरा करना नहीं, बल्कि हर बच्चे में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और 21वीं सदी के कौशल विकसित करना है।

बधाइयों का तांता*

उनके चयन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान, बीआरसी रामता मन्नाडे, भूपेश्वरी साहू, प्रकाश बघेल, जनक राम ध्रुव और प्रधान पाठक पूनम ठाकुर सहित पूरे शिक्षा विभाग ने बधाई दी है।

सोहागपुर भुरकोनी में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, विधायक द्वारकाधीश ने कहा - श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाएं

सितंबर 05, 2026

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* ग्राम सोहागपुर भुरकोनी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ धर्म का साथ दिया। उनका जीवन युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी है।

विधायक ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और गांव के विकास में मिल-जुलकर योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य करण दीवान, दिनेन्द्र ठाकुर, मालिक राम ठाकुर, नरसिंग ठाकुर, चंदर सिंग ठाकुर, विजय यादव, मनबोध यादव, आत्माराम ठाकुर, भावसिंग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।