जिला साहू संघ ने 280 शिक्षकों को किया सम्मानित, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू रहे मुख्य अतिथि*
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन कर्मा सदन महासमुंद में किया गया। इस गरिमामय समारोह में समाज के 280 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मोंहदा में पदस्थ प्रधान पाठक *डिगम लाल साहू* को मुख्य अतिथि *पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू*, सभाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष *प्रोफेसर ढालूराम साहू* सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान के बाद अपने उद्बोधन में डिगम साहू ने कहा कि जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा शिक्षकों के लिए आज तक के इतिहास में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को प्रतिवर्ष भगवान वेद व्यास, जो महाभारत ग्रंथ के रचयिता हैं, के जन्मदिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
सम्मान प्राप्त होने पर डिगम साहू ने जिला साहू संघ अध्यक्ष प्रोफेसर ढालूराम साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू, देवेन्द्र साहू, महामंत्री नंदकुमार साहू, डॉक्टर तरुण साहू एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
