sanskar.live

Hot

जून 25, 2026

शिक्षक हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड मानक में पीएमश्री विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

अभनपुर संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /पीएमश्री सेजेस हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अभनपुर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के नवाचारी (Innovative) आइडिया का चयन किया गया है।

विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित अभिनव विचार प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण है।

इस उपलब्धि में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन  हेमन्त कुमार साहू द्वारा किया गया। उनके सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है शिक्षक के मार्गदर्शन में विगत वर्षों में विद्यार्थियों ने इन्स्पायर अवार्ड ,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी ,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी ,युवा संसद जैसे अनेक आयोजनों राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयनित हुए है । विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं पालकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।प्राचार्य डॉ.तारा त्रिपाठी ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक जैसी योजनाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।इस वर्ष विद्यालय से कु.गीतांजलि तारक,रेणुका साहू एवं दीक्षा साहू का चयन हुआ है ।

इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर धरमचंद जैन ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश साहू ,डॉ.तारा त्रिपाठी प्राचार्य ,बीआरसीसी राकेश साहू ने चयनित विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_25.html
2026-06-25T19:18:17+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_2295.html
2026-06-25T19:51:31+05:30
Read More

पटेवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

जून 25, 2026

 मृतिका के पिता, चाचा व बड़े पिता  ने मिलकर रची हत्या की साजिश।

मृतिका रानी कुमारी सिंह का प्रेम विवाह करना परिजनों को नागवार गुजरा, कर दी अपने ही पुत्री की जघन्य हत्या

मुख्य आरोपी उमेश सिंह (मृतिका के पिता) को थाना पुना, जिला सुरत(गुजरात) से किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहने कपड़े, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को किया गया बरामद।

दिनांक 17.06.2026 को रानी कुमारी सिंह का शव तुरेंगा गांव खेत मे मिला था।

पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करते हए देखें विडियो

महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद जिले के थाना पटेवा क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी मृतिका के पिता को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल एवं घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं।

दिनांक 17 जून 2026 को ग्राम तुरेंगा के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के गले व शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए जाने पर थाना पटेवा में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया व आम इश्तहार के माध्यम से पता तलाश किया गया। मृतिका की पहचान उसके पति द्वारा बागबाहरा निवासी रानी कुमारी सिंह के रूप में की।

जांच में सामने आया कि मृतिका द्वारा अंतरजातीय प्रेम विवाह करने से उसके पिता उमेश सिंह, चाचा दिनेश सिंह एवं बड़े पिता राजेश सिंह नाराज थे। तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और रानी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर सुनसान खेत में उसकी हत्या कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम सूरत पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- उमेश सिंह पिता इंद्रासन सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम कजरुखुर्द थाना पांडु जिला पलामु झारखण्ड वर्तमान पता सीताराम थ्री मकान नंबर 558 आई माता रोड, अर्चना स्कुल के पास थाना पुना पुलिस स्टेशन जिला सुरत गुजरात।

*जप्त समाग्री-*

01- घटना के समय आरोपी द्वारा पहने कपडे।

02- आरोपी का मोबाइल। 

03-घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल।

Read More

शिक्षक हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड मानक में पीएमश्री विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

जून 25, 2026
शिक्षक हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड मानक में पीएमश्री विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

अभनपुर संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /पीएमश्री सेजेस हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अभनपुर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के नवाचारी (Innovative) आइडिया का चयन किया गया है।

विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित अभिनव विचार प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण है।

इस उपलब्धि में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन  हेमन्त कुमार साहू द्वारा किया गया। उनके सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है शिक्षक के मार्गदर्शन में विगत वर्षों में विद्यार्थियों ने इन्स्पायर अवार्ड ,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी ,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी ,युवा संसद जैसे अनेक आयोजनों राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयनित हुए है । विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं पालकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।प्राचार्य डॉ.तारा त्रिपाठी ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक जैसी योजनाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।इस वर्ष विद्यालय से कु.गीतांजलि तारक,रेणुका साहू एवं दीक्षा साहू का चयन हुआ है ।

इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर धरमचंद जैन ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश साहू ,डॉ.तारा त्रिपाठी प्राचार्य ,बीआरसीसी राकेश साहू ने चयनित विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_25.html
2026-06-25T19:18:17+05:30
Read More

शिक्षक हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड मानक में पीएमश्री विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

जून 25, 2026

अभनपुर संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /पीएमश्री सेजेस हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अभनपुर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के नवाचारी (Innovative) आइडिया का चयन किया गया है।

विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित अभिनव विचार प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण है।

इस उपलब्धि में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन  हेमन्त कुमार साहू द्वारा किया गया। उनके सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है शिक्षक के मार्गदर्शन में विगत वर्षों में विद्यार्थियों ने इन्स्पायर अवार्ड ,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी ,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी ,युवा संसद जैसे अनेक आयोजनों राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयनित हुए है । विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं पालकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।प्राचार्य डॉ.तारा त्रिपाठी ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक जैसी योजनाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।इस वर्ष विद्यालय से कु.गीतांजलि तारक,रेणुका साहू एवं दीक्षा साहू का चयन हुआ है ।

इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर धरमचंद जैन ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश साहू ,डॉ.तारा त्रिपाठी प्राचार्य ,बीआरसीसी राकेश साहू ने चयनित विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Read More

जून 24, 2026

मेमरा हायर सेकेंडरी विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

जून 24, 2026

 मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मेमरा में स्कूल शिक्षा विभाग पिथौरा का विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा , जनपद सभापति पुरुषोत्तम धृतलहरे,सीताराम सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल ,नायब तहसीलदार सुश्री प्रकृति सिंह,विधायक बसना के निजी सचिव नरेंद्र बोरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू सरपंच ग्राम पंचायत मेमरा फगनी कुमार मंच पर उपस्थित थे, कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के पूजन अर्चन एवं राज गीत के साथ किया गया, स्वागत भाषण लक्ष्मी डडसेना एवं प्रतिवेदन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।साथ ही कक्षा पहली छठवीं एवं नवमी के नव प्रवेशी बच्चों को पाठ्य सामग्री,कक्षा नवमी की बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल प्रदान कर प्रवेश उत्सव मनाया गया, वहीं बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कर बच्चों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के कई संकुलों से नव प्रवासी बच्चे शिक्षकों के साथ उपस्थित थे

प्रवेश उत्सव में विकासखंड के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच पांच मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया। वहीं नव प्रवेशी बच्चों को दुग्ध समिति के सचिव संजय पटेल द्वारा पानी बाटल प्रदान किया गया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने बच्चों को प्रवेश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वे भारत के भविष्य हैं,उन्हें शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी सीखना आवश्यक है,उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि शिक्षा सभ्य समाज का आधार है,शिक्षकों को अनुशासन के लिए उन्होंने प्रेरित किया।मंच से अन्य अतिथियों का भी उद्बोधन हुआ,कार्यक्रम के मध्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लाखागढ़ सहित निकटस्थ अन्य विद्यालय के बालिकाओं द्वारा पारम्परिक वेश भूषा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण जश कुमार, एस एम सी अध्यक्ष सत्यप्रकाश साव,उप सरपंच मनोज अग्रवाल,उपेंद्र बाघ ,चन्द्रध्वज बारीक,स्वरूप मटारी,फागुलाल पटेल,संजय पटेल,सुरेंद्र भोई, एस एम सी उपाध्यक्ष दुलीचंद भोई, शंकर्षण पंडा,अर्नेस्ट गाडिया, उत्तर बरिहा ,प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल मेमरा निर्मल डहरिया ,संकुल समन्वयक संघ पिथौरा अध्यक्ष शिशुपाल प्रधान सहित समस्त संकुल समन्वयक,समस्त पंच ग्राम पंचायत मेमरा,समस्त शिक्षक प्राथमिक ,पूर्व माध्यमिक,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेमरा,सहित स्काउट गाइड संघ विकास खंड सचिव पिथौरा झनेश साहू ,स्काउट्स गाइड्स एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा,कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक लखन कुर्रे,राजाराम पटेल ने संयुक्त रूप एवं आभार प्रदर्शन नरेश पटेल विकास खंड स्रोत केंद्र समन्वयक ने किया।

Read More

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह का शिक्षक फेडरेशन ने किया स्वागत

जून 24, 2026

 समस्याओं के त्वरित निराकरण का मिला भरोसा 

*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन विकासखंड महासमुंद ने नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल सिंह बंजारा का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श एवं जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर की उपस्थिति तथा ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल ध्रुव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नए शिक्षा अधिकारी के साथ शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने, सेवा पुस्तिका का सत्यापन करने तथा वीएसके (VSK) एप के उपयोग में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने की मांग रखी।विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बंजारा ने फेडरेशन की सभी जायज मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और शिक्षक हित में सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का पूरा विश्वास दिलाया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला संयोजक बीपी मेश्राम, जिला सचिव विनय यादव,राजेश चंद्राकर लव निर्मलकर, अजय बंजारे,बलराम नेताम , राजेश भालेराव, विजय राजपूत, पुरुषोत्तम चंद्राकर, मुकेश बैस, जितेंद्र साहू, निमेष दीवान सौरभ गुप्ता,  डिगेश पुरैना , द्वारिका साहू सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।

Read More

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने शहादत दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

जून 24, 2026

 रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक -  नेताम

समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम आज महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित रानी दुर्गावती की 462वां शहादत दिवस एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री राम विचार नेताम द्वारा बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती चौक में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मंत्री श्री राम विचार नेताम द्वारा अटल परिसर में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मण्डावी, औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर,एवं आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के अध्यक्ष श्री डेजी रानी नेताम सहित आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समुदाय की महिलाएं एवं पुरूष  मौजूद थे। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर हमारे लिए गौरव, प्रेरणा और संकल्प का अवसर है। हम सभी यहां गोंडवाना की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के शहादत दिवस और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। वहीं वीर नारायण सिंह ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनहित और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक है। हम सभी का दायित्व है कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में एकता, समरसता, शिक्षा, विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि हमारा समाज देश के कोने-कोने में है और आज सबसे बड़ी चुनौती अपनी संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए समाज को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से 18 लाख गरीब परिवारों को आवास मिला है। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के लिए बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही सरकार कालाबाजारी, जमाखोरी तथा नकली खाद-बीज के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर रही है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार आधुनिक और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, मृदा परीक्षण, ड्रोन तकनीक तथा कृषि यंत्रीकरण जैसी नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे उत्पादन लागत कम होगी और उत्पादकता में वृद्धि होगी। सरकार किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्रों को एकीकृत रूप से विकसित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि होगी।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने शहादत दिवस पर रानी दुर्गावती के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने साहस, पराक्रम और अदम्य आत्मबल से इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वहीं वीर नारायण सिंह ने गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आवाज बुलंद की। उनका बलिदान छत्तीसगढ़ की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की गौरवशाली जनजातीय परंपराओं, स्वतंत्रता सेनानियों और लोकनायकों को उचित सम्मान देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति, परंपरा और महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि गोड़वाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करती है। इसी तरह वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजी शासन के अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए गरीबों, किसानों और जरूरतमंदों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत का अमूल्य अध्याय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को संरक्षित एवं सम्मानित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि  क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, कृषि तथा युवाओं के रोजगार के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। विकास की इस यात्रा में जनता की भागीदारी हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और शहीद वीर नारायण सिंह अंग्रेजो के विरूद्ध लड़ाई लड़ी दोनों ही आदिवासी समाज का गौरव है। इन विभूतियों ने अपने जीवन से आदर्श स्थापित किए, उनके विचारों और मूल्यों को अपनाकर ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीमख सिंह ठाकुर ने कहा कि आज गौरव का दिन है कि शहादत दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं एवं पुरूष एकत्र हुए है। हमारा समुदाय जल, जंगल और जमीन के रखवाले है। हम धरती से जुड़े लोग है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देने का कार्य कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य सरकार जनजातीय समाज, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। विकास और विरासत को साथ लेकर चलने की यह सोच हमारे प्रदेश को नई पहचान दे रही है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, मोनिका साहू, श्री सतपाल सिंह पाली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer