शिक्षक हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड मानक में पीएमश्री विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 25, 2026

शिक्षक हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड मानक में पीएमश्री विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन


अभनपुर संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /पीएमश्री सेजेस हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अभनपुर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के नवाचारी (Innovative) आइडिया का चयन किया गया है।

विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित अभिनव विचार प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण है।

इस उपलब्धि में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन  हेमन्त कुमार साहू द्वारा किया गया। उनके सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है शिक्षक के मार्गदर्शन में विगत वर्षों में विद्यार्थियों ने इन्स्पायर अवार्ड ,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी ,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी ,युवा संसद जैसे अनेक आयोजनों राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयनित हुए है । विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं पालकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।प्राचार्य डॉ.तारा त्रिपाठी ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक जैसी योजनाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।इस वर्ष विद्यालय से कु.गीतांजलि तारक,रेणुका साहू एवं दीक्षा साहू का चयन हुआ है ।

इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर धरमचंद जैन ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश साहू ,डॉ.तारा त्रिपाठी प्राचार्य ,बीआरसीसी राकेश साहू ने चयनित विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।