नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह का शिक्षक फेडरेशन ने किया स्वागत - sanskar.live

Hot




जून 24, 2026

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह का शिक्षक फेडरेशन ने किया स्वागत

 समस्याओं के त्वरित निराकरण का मिला भरोसा 


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन विकासखंड महासमुंद ने नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल सिंह बंजारा का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श एवं जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर की उपस्थिति तथा ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल ध्रुव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नए शिक्षा अधिकारी के साथ शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने, सेवा पुस्तिका का सत्यापन करने तथा वीएसके (VSK) एप के उपयोग में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने की मांग रखी।विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बंजारा ने फेडरेशन की सभी जायज मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और शिक्षक हित में सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का पूरा विश्वास दिलाया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला संयोजक बीपी मेश्राम, जिला सचिव विनय यादव,राजेश चंद्राकर लव निर्मलकर, अजय बंजारे,बलराम नेताम , राजेश भालेराव, विजय राजपूत, पुरुषोत्तम चंद्राकर, मुकेश बैस, जितेंद्र साहू, निमेष दीवान सौरभ गुप्ता,  डिगेश पुरैना , द्वारिका साहू सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer