किसानों से सांप को दुर भगाने की लाठी बनाया वनांचल क्षेत्र के छात्र धनराज साहु - sanskar.live

Hot




दिसंबर 01, 2022

किसानों से सांप को दुर भगाने की लाठी बनाया वनांचल क्षेत्र के छात्र धनराज साहु

इंस्पायर अवार्ड के जिला स्तरीय प्रदर्शनीय में  बीजापाल मिडिल स्कूल के छात्र धनराज साहु के मॉडल का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन


गरियाबंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर- इंस्पायर अवार्ड मानक  जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनीय 28 व 29 नवंबर को शिशु संस्कार केन्द्र महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसमें गरियाबंद, बलौदा बाजार, महासमुंद जिला के प्रतिभागी शामिल हुए।महासमुंद जिला की सीमा से लगा गांव बीजापाल मिडिल स्कूल के छात्र धनराज साहू  छुरा जिला गरियाबंद ने "किसानों से सांपों को दुर  भगाने की लाठी"  अपने विज्ञान शिक्षक रेखराम बघेल के मार्गदर्शन में मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया। जिनका चयन राज्य स्तर के लिए निर्णायक कमेटी द्वारा चयनित हुआ है।

विज्ञान के प्रति विशेष रुचि रखने वाले छात्र धनराज साहू ने बताया कि किसान जब खेतों में व रात को अंधेरी जगहों पर जाते हैं तो रास्ते पर विचरण करने वाली सांप अचानक डर कर काट देती हैं। जिससे मृत्यु हो जाती है। जिसके निवारण के लिए प्लास्टिक की मजबुत पाइप व बांस की डंडे की नीचे भाग पर धातु के कवर लगाकर  वाइब्रेशन मोटर फीट किया गया है।तथा लाठी की ऊपरी हिस्सा में बैटरी व स्वीच लगाकर कनेक्ट किया गया है। खेतो के मेड़ पर घास फुस से घिरी रास्तो में किसान चलते समय स्वीच आन कर  है जिससे धातु वाली भाग जमीन पर रखने से वाइब्रेशन द्वारा कंपन होती है। चुंकि सांप की कान नहीं होने के कारण आवाज नहीं सुन पातीं। इसलिए धरती पर होने वाली कंपन व आहट को महसूस कर दूर भाग जाती है।इस तरह सांपों से किसानों व राहगीरों को बचाया जा सकता है।

धनराज साहु के मॉडल का राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर गरियाबंद डीईओ करमन खटकर, महासमुंद डीईओ एस चंद्रसेन, श्याम चंद्राकार जिला समन्वयक गरियाबंद, किशुन मतवाले बीईओ छुरा, इंस्पायर्ड प्रभारी गजेन्द्र शर्मा, संकुल केंद्र नागिनबाहरा के शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की है।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer