खैरागढ़ उपचुनाव जीत पर कांग्रेसियों का जश्न, मिठाई बांटी-पटाखे छोड़े - sanskar.live

Hot




अप्रैल 17, 2022

खैरागढ़ उपचुनाव जीत पर कांग्रेसियों का जश्न, मिठाई बांटी-पटाखे छोड़े

गरियाबंद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बोले- यह मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व से हुआ



त्रिभुवन ताम्रकार संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


गरियाबंद संस्कार न्यूज़/ उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर शनिवार को यहां पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। ढोल नगाड़ो के साथ पार्टी कार्यकर्ता खूब नाचे। मिठाइयां बांटी गई।भाजपा को मिली करारी हार पर शनिवार को जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे के गले मिलकर हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

एक बार फिर जनता ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार और उनकी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भारी समर्थन दिया है

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में चल रहे विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिले में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने चुनावी बाजी जीत ली है, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड कुल 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा.यह हमारे मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व से हुआ, अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हुए

खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हो गए. चुनाव परिणाम के बाद छग की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा दिखाया है, खैरागढ़! के जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेश के 71 विधायक हुए. 20,000+ वोट से यह जीत हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों पर जनता के विश्वास एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के कुशल नेतृत्व की जीत है। मै आप सबको बधाई देता हूँ

कहा कि छत्तिशगढ के उपचुनाव में कांग्रेश की शानदार विजय छत्तिशगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है. हमारे मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही यह सब हो सका है। यह उनकी मेहनत का नतीजा है यह जीत। इससे साफ हो गया है कि लोगों की पंसद कांग्रेश पार्टी थी है और रहेगी।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा पहले ही राउंड से अपनी बढ़त बनाए हुए थी । यशोदा वर्मा और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के बीत अंतर का फासला बढ़ते हुए 15वें राउंड तक 17 हजार अधिक मतों के अंतर तक पहुंच गई थी और वहीं 16वें राउंड आते ही कांग्रेस 17530 मतों से आगे निकल गई थीं।

यशोदा वर्मा ने 20173 वोटों से अपने करीबी प्रतिद्वंदी बीजेपी के कोमल सिंह जंघेल को मात दे दी है। तमाम कोशिश के बावजूद BJP जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। जबकि JCCJ के खाते में रही इस सीट को उसके उम्मीदवार नरेंद्र सोनी नहीं बचा सके। यहां तक कि उनकी जमानत भी जब्त हो गई, कांग्रेस प्रत्याशी ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल किया इसके साथ ही पूरे छत्तिशगढ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न मनाना शुरू हो गया है। वही गरियाबंद तिरंगा चौक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी का झंडा लहरा रहे है और साथ ही ढोल नंगाडे के साथ जमकर आतिशबाजी मिठाईया बाँटी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 के पार्षद ऋतिक सिन्हा,निरंजन प्रधान,अवनीश तिवारी,प्रीत सोनी मनीष ध्रुव,अहसन मेमन,शफीक खान,भोला सिन्हा,पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर,लोकेश सिन्हा,दनेंद्र चौहान,संतोष ध्रुव,यशवंत निर्मलकर,दीपक निषाद ,राजू निषाद, चीनू ठकुर ,संतोष सिन्हा,चंदन तारक,रुद्रा साहू उपस्थित थे





Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer