चौकी बया पुलिस द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को किया गया गिरफ्तार - sanskar.live

Hot




अप्रैल 12, 2022

चौकी बया पुलिस द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को किया गया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा महुआ बेचने से मना करने पर लकड़ी के जलते हुए टुकड़ा से पिता को मारपीट कर की गई थी हत्या

आरोपी घटना कारित करने के बाद हो गया था फरार

चौकी बया पुलिस द्वारा टीम वर्क का परिचय देते हुए आरोपी को गांव के पास जंगल से किया गया गिरफ्तार




खिलावन मिरि संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


कसडोल बया संस्कार न्यूज़/ दिनांक 07.04.2022 के प्रात: पुलिस चौकी बया में फोन से सूचना प्राप्त हुई कि *दिनांक 06.04.2022 के शाम 07:00 बजे ग्राम छतालडबरा मे आरोपी फुलसिंग उर्फ पेटलू ठाकुर ने अपने पिता जगत राम ठाकुर को महुआ बेचने से मना करने की बात को लेकर लकड़ी के जलते हुए टुकड़े से मारपीट किया है, जिससे उनकी मौके पर ही उनकी मृत्यु* हो गई है। 

घटना कारित करने के बाद आरोपी पुत्र फुलसिंग ठाकुर फरार हो गया था, की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी बया में धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। सउनि धनेश दांडेकर चौकी प्रभारी बया, सउनि कलीराम कुर्रे, प्रआर. नारायण अवस्थी, आर. भरतराम सेठ, नरेंद्र पटेल, हरिशंकर गेन्डरे, धनंजय देवांगन की टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल घेराबंदी कर तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया।


आरोपी घटना कारित करने के पश्चात ग्राम के पास में स्थित जंगल में छुप गया था, जिसके लिए पुलिस टीम द्वारा ग्राम छतालडबरा में कैंप कर आसपास के जंगल, पहाड़ आदि जगहों पर तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। आरोपी जंगल में इधर-उधर छुपकर लगातार पुलिस टीम को छका रहा था। चौकी प्रभारी धनेश दांडेकर अपनी टीम के साथ इस भीषण गर्मी एवं धूप में भी लगन एवं मेहनत से आरोपी के जंगल में छिपने के हरसंभव स्थान पर खोजबीन की जा रही थी। *कि 05 दिन पश्चात दिनांक 11.04.2022 को दोपहर के समय आरोपी को ग्राम छतालडबरा के पहाड़ी के नीचे स्थित तालाब के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार* किया गया। आरोपी से पुछताछ पर उसने बताया कि पिता जगत राम ठाकुर के द्वारा उसे महुआ बेचने से मना करने पर डंडा एवं जलते हुए लाठी के टुकड़ा से मारपीट कर पिता की हत्या करना बताया। 


*आरोपी- फुलसिंग उर्फ पेटलू ठाकुर पिता जगत राम ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम छतालडबरा पुलिस चौकी बया।*

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer