अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/रक्षाबंधन के पवन अवसर पर पीएम श्री सेजेस की छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक अनोखी राखी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे बच्चों को राखी बनाना था प्राकृतिक प्रदार्थों से जैसे फूल ,पत्तियाँ ,बीज ,अनाज ,धान इत्यादि बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए बहुत सुंदर-सुंदर राखियां बनाई जिसे देखकर एक बार में बिल्कुल ये नहीं लग रहा है इसे स्कूल के बच्चों में बनाया है बिल्कुल प्रोफेशनल राखी मेकर की तरह बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अनेक प्राकृतिक राखी बनाकर शिक्षकों के बीच प्रस्तुत किए है विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि उनके द्वारा अनेक अवसरों पर ऐसे ही नवाचारी एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है क्योकि नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों में सीखने की या अवधारणाओं को साझा विकसित करने के लिए उन्हें स्वय करके सीखना ,अनुभव को क्रियात्मक के आधार पर नई चीजों की खोज करना ,खोजी प्रवृत्ति का विकास करना प्रमुख उद्देश्य है ।ज्ञात हो विगत दिनों इन्ही बेटियों के द्वारा देश की सेवा में तैनात सैनिक भाइयों के लिए भी लगभग 500 से अधिक राखियां पोस्ट किया गया था ।इस प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य नाज़िमा एज़ाज़ , सुमेख पटेल ,रेणु सिन्हा ,रमा साहू ,सुमन सिंह ,हरिकृष्ण भोगल,हेमन्त कुमार साहू ,लोकेश्वर साहू ,मालती सिन्हा ,पूनम साहू,पोखन साहू समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।