बाल वैज्ञानिकों की नवाचारी सोच से गूंजा CTE रायपुर, जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में महासमुंद-रायपुर का दबदबा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 13, 2026

बाल वैज्ञानिकों की नवाचारी सोच से गूंजा CTE रायपुर, जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में महासमुंद-रायपुर का दबदबा






रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं और इसी संकल्पना को साकार करने के लिए शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27, पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2026-27 एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवंबर को किया गया, जिसका मुख्य विषय सतत् एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार रहा, आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि, सृजनात्मकता, तार्किक चिंतन एवं नवाचार की भावना विकसित करना तथा उन्हें राज्य स्तर तक एक मंच प्रदान करना था, कार्यक्रम का आयोजन शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर द्वारा किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् रायपुर का सहयोग तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् SCERT रायपुर का सौजन्य प्राप्त हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया और इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सीमा श्रीवास्तव SCERT छत्तीसगढ़ सहित डॉ. हेमंत साव, एम.आर. सावंत, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा चंद्रा एवं राज्य विज्ञान सहसमन्वयक डॉ. अल्का पंडा की गरिमामयी उपस्थिति रही, निर्णायक मंडल में श्रीमती प्रीति सिंह, शबनम खान, सुशील जैन सहायक प्राध्यापक DIET रायपुर, शांतनु विश्वास CTE रायपुर, सुनीता साहू, उमा साहू SCERT, सुदीप्ती चटर्जी एवं नीरजा सातपुते सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे, अपने उद्बोधन में डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने अनुशासन को अच्छे वैज्ञानिक एवं आदर्श नागरिक बनने का आधार बताया, एम.आर. सावंत ने TLM निर्माण के माध्यम से शिक्षकों की विषयगत अवधारणाओं को स्पष्ट एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया, प्राचार्य CTE रायपुर श्रीमती शैफाली मिश्रा ने स्वदेशी को विज्ञान से जोड़ने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भयभीत होने के बजाय उसके उपयोग को सीखकर नवाचार के लिए प्रयोग करने का आह्वान किया, कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें STEM for Climate Action तथा गैर-संचारी रोग कारण एवं बचाव के उपाय विषयों पर पाँच-पाँच मिनट की प्रस्तुतियाँ दी गईं, संगोष्ठी में अमित कुमार कश्यप, विनय कुमार तिवारी रायपुर, योगेश कुमार बढ़ाई, किंवदंती साहू महासमुंद, विनय तंबोली एवं चंदा जोशी बलौदाबाजार ने सहभागिता की, शिक्षक संगोष्ठी में प्रथम विनय कुमार तिवारी, द्वितीय योगेश कुमार रहे, पश्चिम भारत विज्ञान मेले के अंतर्गत शिक्षक TLM में पलाश कु. रामटेके, विनय तंबोली, कल्याणी पवार, शिवम विश्वकर्मा, शशिकिरण साहू, कमलनारायण भोई एवं रोपेश चंद्र खोटे ने सहभागिता की, विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, कृषि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, गणितीय मॉडलिंग, आपदा प्रबंधन तथा ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए, बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में 8 प्रतिभागियों में प्रथम मन्नत एवं तृषा महासमुंद, द्वितीय नवल एवं शिवा महासमुंद, तृतीय चंचल साहू महासमुंद रहे, हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण में 9 प्रतिभागियों में प्रथम धनीराम सांगोड़े रायपुर, द्वितीय जितेन्द्र पटेल रायपुर, तृतीय जिगर मिश्रा महासमुंद रहे, गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच में 9 प्रतिभागियों में प्रथम मयंक साहू महासमुंद, द्वितीय दुर्गेश साहू महासमुंद, तृतीय काजल टंडन रायपुर रहीं, स्वास्थ्य स्वच्छता और सफाई में प्रथम बलौदाबाजार, द्वितीय महासमुंद, तृतीय रायपुर रहा, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में 8 प्रतिभागियों में प्रथम श्रेया वर्मा बलौदाबाजार, द्वितीय आर्या वर्मा रायपुर, तृतीय गुँजिता साहू रायपुर रहीं, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में 8 प्रतिभागियों में प्रथम भावना बंजारा महासमुंद, द्वितीय रश्मी वर्मा रायपुर, तृतीय हितैषी ध्रुववंशी रायपुर रहीं, आपदा प्रबंधन में 8 प्रतिभागियों में प्रथम प्रियंका नामदेव महासमुंद, द्वितीय अभिषेक साहू रायपुर, तृतीय मयंक साहू रायपुर रहे, सामूहिक प्रोजेक्ट में महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद एवं बलौदाबाजार जिलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की, विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम अंश मौर्य एवं समूह रायपुर, द्वितीय चाहत अग्रवाल एवं समूह महासमुंद, तृतीय जागृति पुरैना एवं समूह बलौदाबाजार रहे, प्रश्न मंच में प्रथम केतन साहू एवं दीपांशु चौधरी रायपुर, द्वितीय प्रियदर्शन सिंह एवं मोहनेश चंद्राकर महासमुंद रहे, विज्ञान क्लब में प्रथम भावना साहू रायपुर, द्वितीय किरण चक्रधारी बलौदाबाजार रहीं, अन्य प्रतियोगिता में प्रथम दीपिका टंडन रायपुर, द्वितीय रेणुका साहू रायपुर, तृतीय डाली बांधे रायपुर रहीं, निर्णायक मंडल ने वैज्ञानिक अवधारणा, मौलिकता, रचनात्मकता, उपयोगिता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भविष्य में नए प्रयोग, अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया, समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया, आयोजन ने यह संदेश दिया कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित विषय नहीं है बल्कि दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास एवं विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, कार्यक्रम में श्रीमती मंजूषा तिवारी विज्ञान जोन प्रभारी द्वारा सफल आयोजन में सहयोग दिया गया, इस कार्यक्रम में CTE रायपुर के अकादमिक सदस्य श्रीमती कल्पना देशमुख, श्रीमती अनुपमा अंबष्ट, श्री सतीश तिवारी, श्रीमती सपना शुक्ला, श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती कविता कृपलानी, डॉ. लता मिश्रा, श्रीमती किरण जोत बदेशा, डॉ. भावना बैरागी, श्रीमती मंजुषा तिवारी, श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती संगीता कर्मकार, श्रीमती रुखमणी सोनी, डॉ. स्वीटी चंद्राकर, श्रीमती सुलभा उपाध्याय, श्रीमती सीमा शर्मा, श्री संतोष कुमार वर्मा की उपस्थिति एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, समारोह का आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता कर्मकार द्वारा किया गया।