पिथौरा संस्कार न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वयक (अजा विभाग) एवं पूर्व खनिज न्यास सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय नंद ने प्रदेश में विगत एक माह से चल रहे पटवारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चिंता जताते हुए सरकार से पटवारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को शून्य कर शीघ्र हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।
अजय नंद ने कहा कि पटवारियों के हड़ताल के चलते प्रदेश के किसानों व आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। किसानों ने किसी तरह आपदा से बचाकर धान घरों में रखा है, लेकिन रकबा गड़बड़ी व अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण किसान रोज तहसील कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। आम जनता को भी जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कामों में दिक्कत हो रही है।
उन्होंने कहा कि पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, यह उनका संवैधानिक अधिकार है। कुछ पटवारियों के विरुद्ध एसीबी, ईओडब्ल्यू के जरिए दबाव बनाना सरासर दमनकारी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय नंद ने प्रदेश हित में शीघ्र पटवारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को शून्य करते हुए हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।
via Blogger https://ift.tt/Mw1OQSk
November 19, 2026 at 09:14AM
