अभिनव पहल ग्रुप पिथौरा द्वारा 'नवोदय विद्यालय मॉक टेस्ट' का सफल आयोजन, लगभग 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
अभिनव पहल ग्रुप पिथौरा द्वारा 'नवोदय विद्यालय मॉक टेस्ट' का सफल आयोजन, लगभग 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट|* विकासखंड के मेधावी विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए तैयार करने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से 'अभिनव पहल ग्रुप पिथौरा' के शिक्षकों द्वारा रविवार, 22 नवंबर 2026 को 'नवोदय विद्यालय मॉक टेस्ट परीक्षा' का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेश), आर.के. शाला पिथौरा में संपन्न हुई।
इस शैक्षणिक पहल का आयोजन विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRCC) श्री नरेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं सेजेश पिथौरा के प्राचार्य श्री एम.के. साहू के विशेष सहयोग से किया गया। परीक्षा को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं पालकों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 500 बच्चों ने इस मॉक टेस्ट के लिए अपना पंजीयन कराया। जिसमें जिले भर के 437 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर अपनी तैयारी को परखा।
आयोजकों ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों को वास्तविक परीक्षा के पैटर्न, ओएमआर (OMR) शीट भरने की प्रक्रिया और समय प्रबंधन से अवगत कराना था, ताकि वे मुख्य परीक्षा में बिना किसी भय के बेहतर प्रदर्शन कर सकें। यह मॉक टेस्ट 28 नवंबर को होने वाली फाइनल परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें नए सिलेबस के प्रश्नों को समझने और OMR उत्तर पुस्तिका को सही तरीके से भरने की विशेष तैयारी कराई गई।
*बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे अतिथि*
इस आयोजन में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए बीआरसी नरेश पटेल और पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य महेश साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने बच्चों को परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अभिनव पहल समूह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
*इन शिक्षकों का रहा सराहनीय योगदान*
इस पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में अभिनव पहल ग्रुप के समर्पित शिक्षकों श्री दिनेश नायक, प्रदीप पटेल, कमलेश नायक, शैलेन्द्र सिन्हा, गजेंद्र पटेल, दामोदर यादव, श्याम कुमार पटेल, दुर्वासा गोस्वामी, श्रीमती ज्योति शुक्ला, अरविंद नायक, श्रीमती रामदुलारी नायक, शैलेन्द्र दीवान, भरत पटेल, गौतम ध्रुव, गंगादास साहू, फुलेश्वर सिन्हा, चतुर्भुज राणा, खेमराज पटेल एवं दीनदयाल ठाकुर सहित अन्य शिक्षक साथियों का सराहनीय योगदान रहा।
साथ ही बागबाहरा ब्लॉक सुपर 40 से राजेंद्र प्रसाद साहू, केदारनाथ साहू एवं महासमुंद ब्लॉक से लुकेश ध्रुव एवं उनके टीम के शिक्षकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप द्वारा सभी सहयोगी, पालकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय पत्रकारों के साथ प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/11/500.html
November 22, 2026 at 04:44PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/11/500_0144095812.html
November 22, 2026 at 04:44PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/11/500_02097113536.html
November 22, 2026 at 04:44PM





