महासमुंद, संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट*/ जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 से 19 नवंबर 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन, संजय कानन के पास, महासमुंद में किया गया। शिविर का आयोजन कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद श्री विनय कुमार लंगेह (आई.ए.एस.) तथा अध्यक्ष यूथ रेडक्रॉस एवं प्राचार्य, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद डॉ. श्रीमती रीता पाण्डेय के निर्देशन में हुआ।
*उद्घाटन समारोह -*
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। रेडक्रॉस के युवाओं ने मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्राप्त 35 राज्यपाल पुरस्कारों में से 10 पुरस्कार महासमुंद जिले को प्राप्त होना जिले के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति यूथ रेडक्रॉस श्री माधवराव टाकसाले ने की।
द्वितीय दिवस - महाशिविर ज्वाल -*
द्वितीय दिवस आयोजित महाशिविर ज्वाल के मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम श्री चन्द्रहास चन्द्राकर ने कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद श्री संदीप दीवान ने की। उन्होंने कहा - _“गौरवशाली था भूत, भविष्य भी महान है, यदि संभालें हम और आप, अभी जो वर्तमान है।”_
*समापन समारोह -*
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सभापति, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर श्री तोमन लाल साहू ने कहा कि रेडक्रॉस का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है। रेडक्रॉस के माध्यम से केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि अंगदान एवं देहदान करके भी मानवता की सेवा की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता श्री भूपेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष प्रबंध समिति ने स्वास्थ्य सेवा एवं मित्रता की व्याख्या करते हुए मानवता की सेवा को सर्वोच्च सेवा बताया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अनुपमा आनंद ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका है।
*प्रशिक्षण सत्र -*
प्रशिक्षण सत्रों में डॉ. श्री यशवंत चन्द्राकर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं रेडक्रॉस मास्टर ट्रेनर, श्री दिनेश कुमार साहू, रेडक्रॉस जिला प्रशिक्षक एवं वि.खं. सचिव, पिथौरा तथा श्रीमती किरण पटेल, रे.क्रॉ. वि.खं. सचिव, महासमुंद द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता (First Aid), दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार, घायलों की सुरक्षित देखभाल, रक्तस्राव नियंत्रण, पट्टी बांधने तथा जीवन रक्षक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बाल संरक्षण विषय पर श्रीमती आरती श्रीवास्तव, सदस्य, बाल कल्याण समिति ने बालिकाओं की सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। श्री देव नारायण सिन्हा, सदस्य, बाल कल्याण समिति ने बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की भूमिका समझाई। श्री संदीप दीवान, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति ने जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, मिशन वात्सल्य की जानकारी दी। श्री गिरीश श्रीवास्तव, सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग ने आफ्टर केयर, फॉस्टर केयर एवं दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के साथ उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी।
*आयोजन व संचालन -*
शिविर का आयोजन डॉ. श्री रामकेश्वर सिंह कुशवाहा, डॉ. श्री अशोक गिरि गोस्वामी जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि, श्री पारस चोपड़ा कोषाध्यक्ष, डॉ. श्रीमती अनिता रावटे पूर्व सभापति, श्री दाऊलाल चंद्राकर पूर्व उपसभापति, श्री माधवराव टाकसाले सभापति यूथ रेडक्रॉस, श्री मनीष शर्मा, श्रीमती सती साहू, श्री अभिषेक पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रीमती स्वेतलाना नागल, सहायक जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं शिविर संचालक तथा डॉ. श्री जगदीश सत्यम, रेडक्रॉस अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में डॉ. श्रीमती नीता बाजपेई, राज्य एन.एस.एस. रेडक्रॉस अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन एवं डॉ. श्रीमती मालती तिवारी, जिला संगठक, एन.एस.एस., श्री एच.आर. बघेल, श्री राजेश्वर खरे, श्रीमती अरुणा शुक्ला, श्री आकाश पाण्डेय, श्री संदीप घोष, अधिवक्ता श्री बंशीलाल साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रघुनाथ सिन्हा एवं श्री प्रेमलाल पटेल, श्री हितेन्द्र शर्मा सहायक जिला रेडक्रॉस अधिकारी, श्री पारस सिन्हा जू.रे.वि.खं.सचिव बागबाहरा, श्री नरेश कुमार विश्वकर्मा व्याख्याता, श्री तुकाराम साहू शिक्षक, श्रीमती हेमलता मालिकर शिक्षक, श्रीमती दुलामनी रौतिया क्रीड़ा अधिकारी, श्री तेजलाल देवांगन कार्यालय कंप्यूटर ऑपरेटर एवं श्री द्वारिका प्रसाद सिन्हा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं रेडक्रॉस प्रभारी श्रीमती पायल बढ़ेवाल, डॉ. श्री राधेश्याम पटेल, श्री फगेश पटेल, श्रीमती नेहा साहू, श्रीमती कमला दीवान, श्रीमती प्रेरणा कापसे, श्रीमती रेणुका साहू, श्रीमती रूपावती, श्री लोकेश चक्रधारी, श्रीमती कांति साहू एवं श्री धनुर्जय साहू सहित 92 यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस प्रकार शिविर में कुल 104 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

