महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय महासमुंद में 2 नवंबर को राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक श्रीमती द्वारिकाधीश यादव और सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद उपस्थित रहेंगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशनलाल पटेल, बीज निगम अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान, जनपद पंचायत महासमुंद अध्यक्ष श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान, नगरपालिका महासमुंद अध्यक्ष श्री निखिल मनोजकांत साहू, जनपद बागबाहरा अध्यक्ष श्री केशव नायकराम चंद्राकर, नगरपालिका बागबाहरा अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी बघेल, जनपद पिथौरा अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र (मिली) पटेल, जनपद बसना अध्यक्ष श्रीमती डिलेश्वरी मिलाप निराला, नगर पंचायत तुमगांव अध्यक्ष श्री बलराम कांत साहू, जनपद सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी हरिशचंद्र पटेल, नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष श्री देवेश निषाद, राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड श्री इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया तथा स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू मौजूद रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
via Blogger https://ift.tt/ahX82bn
November 1, 2026 at 12:13PM

