सलडीह में बाल गणेश और महाप्रभु जगन्नाथ की अनोखी जुगलबंदी, युवा स्टाइलिश स्टार समिति की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 19, 2026

सलडीह में बाल गणेश और महाप्रभु जगन्नाथ की अनोखी जुगलबंदी, युवा स्टाइलिश स्टार समिति की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

 स्कूल पारा में विराजे बाल गणेश संग जगन्नाथ, मूर्तिकार नीलेश्वर राणा की कला की हो रही सराहना



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सलडीह में गणेश चतुर्थी का उत्साह चरम पर है। गांव में विभिन्न आकर्षक थीम के साथ भगवान श्री गणेश विराजमान हुए हैं, लेकिन स्कूल पारा-सलडीह में युवा स्टाइलिश स्टार गणेश समिति द्वारा प्रस्तुत झांकी सबसे अलग और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

समिति ने इस वर्ष बाल गणेश एवं श्री जगन्नाथ महाप्रभु को एक साथ विराजमान कर अनूठी झांकी प्रस्तुत की है। बाल गणेश की मनमोहक मुस्कान और महाप्रभु जगन्नाथ की दिव्य आभा का संगम देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

*मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से मिली प्रेरणा*

समिति के अनुसार इस थीम के पीछे कुछ माह पूर्व ग्राम सलडीह में संपन्न हुआ श्री जगन्नाथ महाप्रभु के भव्य मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह प्रमुख प्रेरणा रहा। वर्षों के प्रयास, मेहनत और संघर्ष के बाद ग्राम में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर आकार ले सका है। इसी धार्मिक भावना और ग्राम की आस्था को गणेश उत्सव से जोड़ते हुए यह अनोखा संगम किया गया है।

*मूर्तिकार की कला को सराहना*

इस आकर्षक झांकी को तैयार करने में मूर्तिकार नीलेश्वर राणा की कला और मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बाल गणेश एवं श्री जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप को सुंदर एवं जीवंत रूप देने में उनकी कलात्मक प्रतिभा की लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।

युवा स्टाइलिश स्टार गणेश समिति का नेतृत्व अशोक साहू द्वारा किया जा रहा है। समिति हर वर्ष कुछ नया करने की सोच के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करती है। धार्मिक आस्था के साथ नई थीम और नए भाव प्रस्तुत करना समिति की विशेष पहचान बनती जा रही है।

समिति ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह नए भाव और नई कल्पना के साथ गणपति बप्पा का आगमन किया जाता रहेगा। समिति की गतिविधियां Instagram पर @youth_saldih पर साझा की जाती हैं।