*महासमुंद जिले के लिए गौरव का क्षण : रासेयो स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 25, 2026

*महासमुंद जिले के लिए गौरव का क्षण : रासेयो स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार*

*महासमुंद जिले के लिए गौरव का क्षण : रासेयो स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार*
*महासमुंद जिले के लिए गौरव का क्षण : रासेयो स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार*



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर क रिपोर्ट /राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस 24 सितंबर के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय रासेयो पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा ने की।

इस अवसर पर मंच पर सारस्वत अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय के सचिव अविनाश चंपावत, आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रीता यादव, उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (म.प्र.-छ.ग.) डॉ. अशोक कुमार श्रोती तथा राज्य एनएसएस अधिकारी एवं पदेन उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. नीता बाजपेयी मंचस्थ रहे।

*महासमुंद जिले से दिनेश साहू को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार*

राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश भर में रासेयो में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के एम.ए. राजनीति विज्ञान के नियमित छात्र स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें मंचस्थ अतिथियों के हाथों 15 हजार रुपये नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह महासमुंद जिले के लिए गर्व की बात है।

स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू विगत 6 वर्षों से रासेयो से जुड़े हैं। उन्होंने वृक्षारोपण संरक्षण व संवर्धन, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण व पौष्टिक आहार, कोविड-19 से बचाव व टीकाकरण, रोको अउ टोको, माय भारत के विभिन्न कार्यक्रम, शासन की जनहित योजनाओं का ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन व जन जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय नेतृत्व किया है। उन्हें पूर्व में भारत मंडपम दिल्ली में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड एवं जिला स्तरीय सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

*इन लोगों ने दी बधाई*

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य करुणा दुबे, जिला संगठक रासेयो डॉ. मालती तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक पं. रविशंकर सागर विवि रायपुर डॉ. एल.एस. गजपाल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार राजा ने हर्ष व्यक्त किया।

वहीं महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, माय भारत युवा अधिकारी वसुंधरा साहू,

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रीता पांडेय, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. ई.पी. चेलक, मनीराम धीवर, डॉ. दुर्गावती भारतीय, कार्यक्रम अधिकारी राजेश्वरी सोनी, आशुतोष पुरी गोस्वामी, अजय देवांगन, दिलीप कुमार बढ़ाई, दिलीप लहरे, प्रदीप कन्हेर, मुकेश साहू, डॉ. जीवन लाल चंद्राकर, डॉ. कलम रेखा, सौरभ साहू,एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, दुर्गेश पटेल, गजेंद्र पटेल, रोहित ढीमर, सूरज प्रकाश वर्मा, गोपी सिन्हा, प्रियांशु तिवारी, भूपेश साहू, मनोज देवांगन सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं रासेयो स्वयंसेवकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_25.html
September 25, 2026 at 07:52AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_82.html
September 25, 2026 at 08:51AM