सांकरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने बिखेरा जलवा, दही-हांडी फोड़ मचाई धूम - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 05, 2026

सांकरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने बिखेरा जलवा, दही-हांडी फोड़ मचाई धूम

 राधा-कृष्ण के रूप में सजे सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्ने, भजनों पर किया मनमोहक नृत्य


*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा और माखन चोर के आकर्षक वेश में सज-धज कर कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दही-हांडी फोड़कर माखन चुराने की लीला का सुंदर प्रदर्शन किया। वहीं श्रीकृष्ण भजनों पर नन्हे-मुन्नों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक नृत्य पेश कर वहां मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे परिसर में कृष्णमय माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज सांकरा के संरक्षक एवं बसना विधायक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य, शिशु मंदिर के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

अंत में मंच की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट और फल वितरित कर सम्मानित किया गया।