*पिथौरा संस्कार न्यूज़।* पुराने जोंक नदी के संकरा पुल क्षेत्र में 30 अगस्त को हुई घटना के बाद लापता हुए भागीरथी की खोजबीन लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा SDRF और NDRF की संयुक्त टीम को सर्च अभियान में लगाया गया है, जो विषम परिस्थितियों में भी तलाश में जुटी है।
इस दौरान जवानों के सामने ठहरने और भोजन की समस्या आई। जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत साकरा के सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष (पूर्व जनपद अध्यक्ष पिथौरा) सतपाल सिंह छाबड़ा ने तत्काल पहल करते हुए दो दिनों तक जवानों के लिए खाने-पीने और ठहरने की पूरी व्यवस्था कराई।
इतना ही नहीं, सरपंच सतपाल छाबड़ा पूरे मामले को लेकर लगातार प्रशासन और जवानों के संपर्क में बने रहे और हर संभव मदद सुनिश्चित की। उनकी इस मानवीय पहल और सेवा भावना से सर्च अभियान को गति मिली।
जो जवान अपनी जान जोखिम में डालकर लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होना हमारा दायित्व है - सतपाल छाबड़ा ने कहा। उनकी इस पहल की प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की है।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_05.html
2026-09-05T08:07:05+05:30
