प्रधान जिला न्यायाधीश अनीता डहरिया के मार्गदर्शन में सिरपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 25, 2026

प्रधान जिला न्यायाधीश अनीता डहरिया के मार्गदर्शन में सिरपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच*



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती अनीता डहरिया के मार्गदर्शन में मेगा ड्राइव अभियान के तहत ग्राम सिरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो के निर्देशानुसार किया गया। शिविर ग्राम पंचायत भवन सिरपुर में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सहयोग से लगा।

शिविर में सिरपुर सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और स्वास्थ्य लाभ लिया। जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ. तोयेष चंद्राकर, डॉ. रूही नाज, फार्मासिस्ट ओंकार गुप्ता, लैब टेक्नीशियन योगेश्वरी ध्रुव, एएनएम मीना पटेल एवं कन्हैया साहू की ड्यूटी लगाई गई थी।