शासकीय कन्या शाला सांकरा में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 06, 2026

शासकीय कन्या शाला सांकरा में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर किया सम्मान


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /स्थानीय शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा मनमोहक लोक नृत्यों और गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। छात्राओं ने अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शाला की *प्रधान पाठिका श्रीमती खेमलता प्रधान जी* एवं *शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता जी शुक्ला* का तिलक लगाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान किया।

प्रधान पाठिका ने अपने उद्बोधन में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताया।

मारवाड़ी युवा मंच ने भी किया सम्मान -*

इसी दौरान सांकरा की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य भी विद्यालय पहुंचे और राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का आदर-सत्कार कर उन्हें सम्मानित किया। इस सराहनीय पहल के लिए विद्यालय परिवार ने मारवाड़ी युवा मंच के प्रति आभार व्यक्त किया।