गड़बेड़ा में यादव समाज का बड़ा आयोजन - मुख्य अतिथि मुकेश यादव बोले, कृष्ण के कर्मयोग को अपनाओ*
गड़बेड़ा में यादव समाज का बड़ा आयोजन - मुख्य अतिथि मुकेश यादव बोले, कृष्ण के कर्मयोग को अपनाओ*
राउत नृत्य और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, मटकी फोड़ बना आकर्षण
देखें विडियो
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पिथौरा विकासखंड पिथौरा के ग्राम गड़बेड़ा में यादव समाज एवं सर्व समाज के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।
सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम होते ही आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे राउत नर्तक दल के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-मांदल की थाप पर नाचते-गाते ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और चौक-चौराहों पर बंधी मटकियों को फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
*मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने दिया एकता का संदेश -*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव* ने सभा को संबोधित करते हुए कहा -
"भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ही हमारे जीवन के आधार हैं। इस संसार में दो ही नाम हैं, राम कहो या कृष्ण। हमारे देश के दो महानायक रहे हैं जिनका जीवन आदर्श युगों-युगों तक मानवता को दिशा देता रहेगा। हमें उनके बताए सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए।"_
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन केवल पर्व नहीं, बल्कि गांव की एकता और संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम हैं। अपने उद्बोधन के बाद उन्होंने कबीर का दोहा सुनाया और राउत दल के साथ खुद भी नृत्य करने लगे, जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।
अतिथियों ने रखे विचार -*
सभाध्यक्ष बुंदाबाई नायक ने कहा कि कृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हम आदर्श ग्राम की कल्पना को साकार कर सकते हैं। विशेष अतिथि उमेश दीक्षित ने कहा कि भारत संस्कृति प्रधान देश है, जहां हर अवसर पर सत्यानारायण कथा और रामायण जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं। उपसरपंच मोहित यादव ने समग्र ग्राम विकास की बात कही, वहीं सरपंच प्रतिनिधि लोकनायक ने कहा कि अधर्म बढ़ने पर भगवान अवतार लेते हैं। पूर्व उपसरपंच महेश्वर उर्फ चीनी भाई पटेल ने कहा कि निरंतर होने वाले धार्मिक आयोजनों से ही गांव में एकता बनी रहती है।
*ये रहे उपस्थित -*
कार्यक्रम में द्वारिका यादव (समाज अध्यक्ष), लालाराम नाग, लकेश साहू, शिक्षक नरेंद्र पटेल, माधव लाल साहू, राधेश्याम पटेल, श्रीमती विमला धृतलहरे, रूकसार बेगम सहित रामचरण यादव, बरबारी यादव, छबी यादव, नारायण यादव, परमानंद यादव, प्रीत यादव, रामजी यादव, गौरी प्रसाद, तिजऊ यादव, गेंदराम यादव, जुगल किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भगवान दास यादव और टीकाराम पटेल ने किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_06.html
2026-09-06T06:31:38+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_234.html
2026-09-06T06:51:35+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_375.html
2026-09-06T07:51:30+05:30
