*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ जिला कांग्रेस कमेटी में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता आकाश महंती को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और पूर्व विधायक बसना देवेंद्र बहादुर सिंह की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने उन्हें असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ का पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी होते ही पिथौरा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
आकाश महंती लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर भी वे हमेशा मुखर रहे हैं।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष आकाश महंती ने कहा, "पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है उसके लिए मैं जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव जी, पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर जी और जिलाध्यक्ष दिलीप जैन जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, छोटे कामगारों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को सरकार और संगठन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करूंगा।"
जिला कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आकाश जैसे युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। असंगठित क्षेत्र कांग्रेस का महत्वपूर्ण आधार है और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए यह प्रकोष्ठ काम करता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करण दीवान, नरेंद्र सेन, रंजीत कोसरिया, अरविंदर छाबड़ा, नंदू राजपूत, कौशल रोहिल्ला, आशु अग्रवाल, मिनकू अजमानी, कनक तिवारी, प्रफुल राजपूत, टेकू साहू, स्वतंत्र पांडेय, गोपाल पांडे, गौतम साहू, शैलू डडसेना, मनीष अग्रवाल, तरुण पांडे, युगल यादव, चीनी पटेल, पीलू सेन, लक्ष्मण उजाला, देव नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।
