*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* ग्राम भगत देवरी के बाजार चौक में ड्राइवर यूनियन के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य मूर्ति स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मूर्ति स्थापना के साथ ही बाजार चौक में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
ड्राइवर यूनियन के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा कर अपने कार्य, वाहनों एवं परिवार की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।
कार्यक्रम में ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष गोवर्धन यादव एवं सचिव सुदर्शन यादव सहित बलबीर सिंह, करतार सिंह, गोलू सिंह, यशवंत, गुड्डू नायक, रोहित टायर, सरवन सिंह, जोहन सिंह, अंगद राम, राजू सोनी, चिंटू सरदार, भगत दास मानिकपुरी, दुखी श्याम, गुड्डू, मंकेतन सिदार, मोटू एवं बाबू सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 भारती छोटू अग्रवाल ने बाजार चौक पहुंचकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी से ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी के मंगल की कामना की।
ड्राइवर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी को निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। वाहन चलाने एवं तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ बाजार चौक में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित की गई है।
मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना के दौरान ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूजा के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बाजार चौक में भगवान विश्वकर्मा जी के विराजमान होने से ड्राइवर यूनियन के सदस्यों सहित ग्रामीणों में भी हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_18.html
September 18, 2026 at 08:01AM
