स्काउट-गाइड जिला परिषद की बैठक में तय हुआ रोडमैप, ब्लॉक स्तर पर पंजीयन अनिवार्य, 200 को मिलेगा प्रशिक्षण* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 18, 2026

स्काउट-गाइड जिला परिषद की बैठक में तय हुआ रोडमैप, ब्लॉक स्तर पर पंजीयन अनिवार्य, 200 को मिलेगा प्रशिक्षण*

 राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा रहे मुख्य अतिथि, एडवांस और बेसिक कोर्स पूर्ण करने वाले पदाधिकारियों का हुआ सम्मान*




*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट* /स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय महासमुंद के सभागार में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष येत राम साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत जनरल सैल्यूट प्रार्थना के बाद स्कार्फ पहनाकर अतिथियों के स्वागत से हुई। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट बी.एल. देवांगन ने स्वागत उद्बोधन दिया।

जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पश्चात वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना एवं अनुमानित आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसे ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया।

*बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय -*

1.  वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रशिक्षित स्काउटर-गाइडर तैयार करने पर जोर।

2.  ब्लॉक स्तर पर सभी विद्यालयों से पंजीयन अनिवार्य रूप से कराना।

3.  अंशदान राशि समय पर जमा करना और चार्टर वारंट जारी करना।

4.  संकुल स्तर पर कब-बुलबुल गतिविधि को सक्रिय रूप से बढ़ाना।

5.  प्रत्येक ब्लॉक में स्काउट-गाइड कार्यालय हेतु जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कलेक्टर को प्रस्ताव भेजना।

6.  राज्य के वार्षिक कैलेंडर का पालन करते हुए ब्लॉक व जिला स्तर पर गतिविधियों का संचालन।

7.  इस वर्ष 200 की संख्या में स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य।

मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह खालसा एवं जिलाध्यक्ष येत राम साहू ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसके लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। सदस्यों ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।

*सम्मान समारोह का आयोजन -*

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारी जो एडवांस कमिश्नर कोर्स एवं बेसिक कमिश्नर कोर्स प्रशिक्षण लेकर आए, उन्हें जिला संघ की ओर से सम्मानित किया गया।

राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा को राष्ट्रीय समिति में युवा सदस्य मनोनीत होने एवं बेसिक कमिश्नर कोर्स पूर्ण करने पर जिला संघ महासमुंद की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं उनके करकमलों से एडवांस कमिश्नर कोर्स बेंगलुरु से पूर्ण करने पर जिलाध्यक्ष येत राम साहू एवं दाऊ लाल चंद्राकर को सम्मानित किया गया।

बेसिक कमिश्नर कोर्स क्वियासांग दार्जिलिंग से पूर्ण करने वाले लक्ष्मीकांत सोनी राज्य मुख्यालय आयुक्त, आनंद साहू जिला उपाध्यक्ष, शीत गुप्ता अध्यक्ष स्थानीय संघ, नंद किशोर सिन्हा मुख्यालय आयुक्त, भारत सिंह साहू प्राचार्य, प्रमोद कुमार कन्नौजे जिला सचिव, अंजली बरमाल सहा जिला क्रीड़ा अधिकारी, बद्री विशाल जोल्हे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हिना ढालेन एबीओ, विद्या साहू एपीसी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य तुलेन्द्र सागर ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य अमी रूफस ने किया। अंत में राष्ट्रगान के पश्चात दिवंगत वरिष्ठ गाइडर गौरी मावले, जय पवार उपाध्यक्ष, जी.आर. दीवान स्काउटर को मौन श्रद्धांजलि देकर बैठक का समापन किया गया।

उक्त जानकारी जिला सचिव प्रमोद कन्नौजे एवं जिला मीडिया प्रभारी तुलेन्द्र सागर ने दी।

*बैठक में ये रहे उपस्थित -* जिला उपाध्यक्ष एस. चंद्रसेन, धर्मशीला दास, सुधा साहू, आनंद साहू, अशोक अग्रवाल, पंकज हरपाल, ओमप्रकाश चौधरी, कौशलेन्द्र वैष्णव, राम कुमार साहू, बी.एल. देवांगन, अमी रूफस, तुलेन्द्र सागर, भारत साहू, लीनू चंद्राकर, शत्रोहन साहू, राजीव तिवारी, गिरीश पाढ़ी, अर्चना तिवारी, पूरी हरपाल, लता वैष्णव, झनेश साहू, विवेकानंद दास, यशवंत चौधरी, शेषनारायण साहू, मधु शर्मा, राम कुमार नायक, नरेश नायक, लेखराम साहू, चक्रधर डड़सेना, पुष्पांजलि चौधरी, दिलीप निषाद, व्यासनारायण बंजारे, डिगेश साहू सहित अन्य सदस्य।