महंत निवास सपोस में सामाजिक सद्भावना बैठक सम्पन्न, समरसता पर हुई व्यापक चर्चा* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 22, 2026

महंत निवास सपोस में सामाजिक सद्भावना बैठक सम्पन्न, समरसता पर हुई व्यापक चर्चा*





*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम सपोस में स्थित महंत निवास में आज दिनांक 21.09.2026 को संध्या 5.30 बजे सामाजिक सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री सुधीर गौतम अध्यक्ष शिक्षा आयोग (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) छत्तीसगढ़ शासन*, सह संयोजक सामाजिक सद्भाव *डॉ. सुरेन्द्र जी क्षेत्र प्रचारक* एवं संयोजक सामाजिक सद्भाव प्रमुख मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजिम विभाग *श्री ठाकुर राम साहू विभाग प्रचारक*, *राजमहंत पी.एल. कोसरिया राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय सतनामी महासभा* एवं *श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव बसना* विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*समरसता और एकता पर दिया जोर*

बैठक में अतिथियों द्वारा सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव पर अपने-अपने विचार रखे गए। राजमहंत पी.एल. कोसरिया द्वारा अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा पूरे भारत वर्ष में सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

बुराइयों को दूर करने का संकल्प*

बैठक में मुख्य रूप से सभी समाजों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयाँ जैसे *अस्पृश्यता, नशाखोरी, धर्मान्तरण* पर रोक लगाने, समाज में सामाजिक एकता लाने, सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने वाले लोगों से सावधान रहने, आपसी भाईचारा स्थापित करने, सामाजिक समरसता व समानता लाने जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

*ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. सुरेन्द्र, श्री सुधीर गौतम, ठाकुर राम साहू, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, श्री किशोरचंद बघेल सरपंच ग्राम पंचायत सपोस, कमलेश डड़सेना अध्यक्ष गौ सेवा, तरुवर कोसरिया ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज, राजेन्द्र मार्कण्डेय जिला उपाध्यक्ष सतनामी समाज, मुकेश मधुकर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कमल रात्रे ब्लॉक उपाध्यक्ष, संत सफेद दास रात्रे, संत गोपालदास, संत हीरालाल ओगरे, संत ऋतुदास, लखन रात्रे, मनोज कोसरिया, छबिलाल कोसरिया भण्डारी, गणपत कोसरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।