पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ शिक्षा विज्ञान के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी शासकीय शहीद प्रमोद कुमार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा ने अपना परचम लहरा दिया है। विद्यालय की कक्षा 12वीं की प्रतिभावान छात्रा शैलेन्द्री साहू पिता श्री राजेन्द्र साहू ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा कबड्डी प्रतियोगिता पेंड्रा में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इसका जीता-जागता उदाहरण शैलेन्द्री ने पेश किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है।
कोच गौरीशंकर पटेल की मेहनत लाई रंग
इस सफलता का श्रेय कोच एवं मार्गदर्शक श्री गौरीशंकर पटेल जी को भी जाता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से छात्रा को इस मुकाम तक पहुंचाया।
प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ ने दी बधाई*
इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्री कौशल किशोर साहू जी ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी डडसेना ,विकासखंड बीआरसीसी श्री नरेश पटेल, श्रीमती अनुपमा पीटर, श्री रमेश प्रजापति, श्री नन्द कुमार चौधरी, श्री महेश राम पटेल, श्री मेदिनी पटेल, श्री उमाशंकर नायक, श्रीमती पुष्पा पटेल, कुमारी गायत्री सिन्हा, श्रीमती अनीता नायक, श्रीमती तनुजा नागेश, श्रीमती अमिता शुक्ला, कु. बबीता डड़सेना, श्री ओम प्रकाश मिश्रा, श्री दयाराम पटेल, श्री कृष्ण कुमार ठाकुर, श्री नरेश बरिहा, श्रीमती गिरजा साहू, श्रीमती सुलोचना पटेल, श्री लोकनाथ सिन्हा, श्री पवन पटेल सहित समस्त स्टाफ ने शैलेन्द्री एवं उनके कोच को बधाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
*क्षेत्र में हर्ष का माहौल*
इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्रामीणजनों, पिथौरा सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने भी शैलेन्द्री को बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।*
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_22.html
September 22, 2026 at 01:09PM
