अरंड से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, सेवा संपर्क अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 08, 2026

अरंड से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, सेवा संपर्क अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

अरंड से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, सेवा संपर्क अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
अरंड से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, सेवा संपर्क अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

 मोदी के 25 साल के सेवा काल को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य, अरंड में जुटी भाजपा की बड़ी टीम












*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट*/महासमुंद जिले की खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल पिथौरा के ग्राम पंचायत अरंड में आज भारतीय जनता पार्टी की संघात्मक बैठक एवं सेवा संपर्क अभियान के तहत बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी जयंती भाई पटेल की अध्यक्षता रही वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष एतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला महामंत्री थान सिंह दीवान, जितेंद्र त्रिपाठी, मंडल प्रभारी मनीष बंसल, सह प्रभारी धरम पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। भाजपा के इस सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत ग्राम अरंड से की गई जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक में बताया गया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को हर घर, हर बूथ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला संगठन प्रभारी जयंती पटेल ने कहा कि हमने सेवा संपर्क अभियान की शुरुआत ग्राम अरंड से की है यही भाजपा की रीति है अंतिम गांव, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ. नीलकंठ साहू, ब्रह्मा पटेल जनपद उपाध्यक्ष, दुबेलाल साहू, पीलेश्वर पटेल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, मनमीत छाबड़ा सांसद प्रतिनिधि, जिला मंत्री सुशील कांति पटेल, दिनेश अग्रवाल जनपद सभापति, प्रीतम साहू, मनोहर साहू, नकुल यादव महामंत्री, लोकेश पटेल महामंत्री, प्रतीक पटवा, देवचंद साहू, छविराम पटेल ,प्रदीप साहू ,कार्तिक राम बारिहा सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, समस्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं ग्राम अरंड के सरपंच, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर द्वारा दी गई।



via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_08.html
2026-09-08T18:24:58+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_778.html
2026-09-08T18:51:09+05:30