बसना में आज अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी की नई उड़ान : डॉ. एन.के. अग्रवाल के जन्मदिन पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल देंगे 'संबल' की सौगात* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 26, 2026

बसना में आज अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी की नई उड़ान : डॉ. एन.के. अग्रवाल के जन्मदिन पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल देंगे 'संबल' की सौगात*

विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में बसना में 'संबल' चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर का होगा भव्य शुभारंभ



*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट ।* सेवा और संवेदना को समर्पित अग्रणी स्वास्थ्य संस्थान 'अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल' द्वारा अंचल के बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य विकास के लिए ऐतिहासिक पहल की जा रही है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज 26 सितंबर को दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 'संबल' चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ होगा।

आज के इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान (कैबिनेट मंत्री दर्जा), अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा (राज्यमंत्री दर्जा), बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर (राज्यमंत्री दर्जा), शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक (राज्यमंत्री दर्जा) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी मौजूद रहेंगे।

केंद्र सरकार के उपक्रमों के स्वतंत्र निदेशक शंकर अग्रवाल (BEML), जगन्नाथ पाणीग्राही (ब्रेथवेट बर्न जेसप) एवं पूनम चंद्राकर (NLC), औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला (राज्यमंत्री दर्जा), रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे. पी. शर्मा (राज्यमंत्री दर्जा), पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला प्रभारी जयंती पटेल, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया एवं बसना के पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

चिकित्सा क्षेत्र से वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल, बाल रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. जयश्री त्रिवेदी तथा एनएच एमएमआई रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एम. पाढ़ी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

यह भव्य शुभारंभ समारोह आज सायंकाल 5:00 बजे पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होगा। आयोजन के संयोजक डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल हैं।