ग्राम सभा शीतला समाज पिथौरा द्वारा इतवारी तिहार पर खार पूजन, पांच स्थानों पर हुआ हवन-पूजन* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 13, 2026

ग्राम सभा शीतला समाज पिथौरा द्वारा इतवारी तिहार पर खार पूजन, पांच स्थानों पर हुआ हवन-पूजन*






*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* ग्राम सभा शीतला समाज पिथौरा द्वारा इतवारी त्यौहार के अवसर पर आज परंपरागत खार पूजन का आयोजन किया गया। गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने गांव के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हवन-पूजन किया।

समाज द्वारा सबसे पहले गांव की प्रमुख देवी शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद ग्राम देवता ठाकुर देव मंदिर, मौली माता तालाब पार, सतबहिनी माता मंदिर एवं नदिया खार में भी हवन पूजन कर गांव की रक्षा और अच्छी फसल की कामना की गई।

इस अवसर पर ग्राम सभा शीतला समाज पिथौरा के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव इन्द्रेश्वर सिन्हा, सह-कोषाध्यक्ष तरुण निषाद, माखन सिन्हा, बबलू सोनी, संरक्षक निर्मल मंडल, सोहन निर्मलकर, ग्राम बैगा मूलचंद ठाकुर, अशोक सिन्हा, चंद्रपाल तारक, मनीराम निषाद, रामसिंह निषाद, घसिया निषाद, पीताम्बर निषाद, बिसाहू निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ने कहा -*

ग्राम सभा शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा ने कहा कि इतवारी तिहार के दिन खार पूजन पिथौरा की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा है। इसका उद्देश्य गांव में सुख-शांति, अच्छी फसल और सभी ग्रामीणों के आरोग्य की कामना करना है। शीतला समाज इस परंपरा को हर वर्ष एकजुट होकर निभाता रहेगा।